UP Panchayat Chunav 2021: लखनऊ में कई प्रत्याशियों को झटका, बदल गया सीटों का आरक्षण; देखें पूरी सूची

UP Gram Panchayat Chunav 2021 लखनऊ में पंचायत चुनाव को सदस्यों के आरक्षण सूची का लंबे समय से चल रहा इंतजार अब खत्‍म हुआ। 494 प्रत्याशियों की अनंतिम सूची जारी। 333 सीटें आरक्षित। 161 सीटें सामान्य। आपत्तियों के बाद जारी की जाएगी 15 मार्च को अंतिम सूची।

By Divyansh RastogiEdited By: Publish:Wed, 03 Mar 2021 12:22 PM (IST) Updated:Wed, 03 Mar 2021 01:35 PM (IST)
UP Panchayat Chunav 2021: लखनऊ में कई प्रत्याशियों को झटका, बदल गया सीटों का आरक्षण; देखें पूरी सूची
UP Gram Panchayat Chunav 2021: लखनऊ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के लिए आरक्षण की अनंतिम सूची जारी कर दी।

लखनऊ , जेएनएन।UP Gram Panchayat Chunav 2021: उत्तर प्रदेश में त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के लिए ग्राम प्रधान, ब्लाक प्रमुख और जिला, क्षेत्र व ग्राम पंचायत सदस्यों का आरक्षण आवंटन मंगलवार को जिलों में शुरू हो गया। इसी कड़ी में राजधानी में बुधवार को कुल 494 ग्राम पंचायतों की आरक्षण सूची जारी कर दी गई है। जारी की गयी अनंतिम सूची में कई ग्राम पंचायतों में आरक्षण बदल गया है। ग्राम प्रधान के कई दावेदारों को झटका लगा है। आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम सूची जारी की जाएगी।

वर्ष 2015 के चुनाव में राजधानी में 570 ग्राम पंचायतें थीं। इस बार 76 ग्राम पंचायतें नगर निगम सीमा में शामिल कर दी गयीं। अंनतिम सूची के मुताबिक कुल 494 ग्राम पंचायतों में से 333 ग्राम पंचायतों को आरक्षित किय गया है। शेष 161 सीटें जरनल कैटेगरी की हैं।

आपत्तियों के बाद जारी होगी अंतिम सूची: आयोग के मुताबिक जारी की गयी सूची पर आपत्तियां मांगी जा रही है। आपत्तियों के निस्तारण के बाद 15 मार्च तक अंतिम सूची जारी की जाएगी।

चिनहट ब्लाक -18

अनुसूचित जाति महिला-दो।  अनुसूचित जाति-चार।  पिछड़ी जाति महिला-दो।  पिछड़ी जाति-तीन।  महिला-दो सीटें।  

माल ब्लाक- कुल सीटें 67 अनुसूचित जाति महिला- छह सीट।  अनुसूचित जाति-11।  पिछली जाति महिला-छह सीट।  पिछली जाति-12।  महिला-11।

जिला पंचायत सदस्‍य के आरक्षण की अनंतिम सूचियां 

बख्शी का तालाब ब्लाक- 94 पंचायतें: अनुसूचित जाति महिला -सात। अनुसूचित जाति-14। पिछडी जाति महिला-नौ। पिछड़ी जाति-16। महिला-16।

सरोजनीनगर ब्लाक - 47 : अनुसूचित जाति महिला-चार सीट। अनुसूचित जाति-आठ। अनुसूचित जाति महिला-चार। पिछड़ी जाति-आठ। महिला-आठ।

मलिहाबाद-67 ग्राम पंचायत: अनुसूचित जाति महिला-छह। अनुसूचित जाति-दस। पिछड़ी जाति महिला-छह। पिछड़ी जाति-12। महिला-11।

गोसाईगंज ब्लाक-76 ग्राम पंचायत: अनुसूचित जाति महिला-सात। अनुसूचित जाति-12। पिछली जाति महिला-सात। पिछड़ी जाति-13। महिला-12

काकोरी ब्लाक-47 ग्राम पंचायत : अनुसूचित जाति महिला-पांच। अनुसूचित जाति-आठ। पिछड़ी जाति महिला-चार। पिछड़ी जाति-आठ। महिला-सात।

मोहनलालंज-78 ग्राम पंचायत: अनुसूचित जाति महिला-सात। अनुसूचित जाति-12। पिछड़ी जाति महिला-सात। पिछड़ी जाति-14। महिला-12।

chat bot
आपका साथी