UP Panchayat Chunav 2021: उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव तीन को, 3050 सदस्य चुनेंगे जिलों में अध्यक्ष

UP Panchayat Chunav 2021 अपर मुख्य सचिव पंचायती राज मनोज कुमार सिंह ने बताया कि 75 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए तीन जुलाई को मतदान होगा। इसे लेकर निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को अधिसूचना जारी कर दी है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 11:07 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 11:07 PM (IST)
UP Panchayat Chunav 2021: उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव तीन को, 3050 सदस्य चुनेंगे जिलों में अध्यक्ष
जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव तीन जुलाई को होगा

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश में गांव की सरकार बनाने के क्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव तीन जुलाई को होगा। मंगलवार को इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। कोरोना वायरस संक्रमण के केस में काफी नियंत्रण करने के बाद सरकार ने जिला पंचायत अध्यक्ष तथा ब्लाक प्रमुख के पद पर चुनाव करने का फैसला किया है।

अपर मुख्य सचिव पंचायती राज मनोज कुमार सिंह ने बताया कि 75 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए तीन जुलाई को मतदान होगा। इसे लेकर निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को अधिसूचना जारी कर दी है। 3050 जिला पंचायत सदस्य प्रदेश के 75 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनेंगे। इसके बाद जुलाई में ही ब्लाक प्रमुख का भी चुनाव होगा।

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया 26 जून को पूरी कराई जाएगी। इसी दिन नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के दावेदारों के पास अपना नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 29 जून है। जिलों में मतदान 3 जुलाई को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा। इसके बाद मतगणना शुरू की जाएगी। शाम को पांच बचे तक परिणाम भी घोषित किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में चार चरणों में संपन्न हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मत डाले गए थे। पहले चरण में 15 अप्रैल, दूसरे में 19, तीसरे में 26 अप्रैल और चौथे चरण में 29 अप्रैल को मतदान हुआ था। इनमें ग्राम पंचायत सदस्य के करीब सात लाख 32 हजार, ग्राम पंचायत प्रधान के 58,176, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 75,852 तथा जिला पंचायत सदस्य के 3,050 पदों के लिए मत डाले गये थे।

chat bot
आपका साथी