UP MLC Election 2021: भाजपा ने विधान परिषद चुनाव में उतारे दस प्रत्याशी, छह और नाम घोषित

UP MLC Election 2021 भाजपा राष्ट्रीय महासचिव तथा केंद्रीय कार्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने शनिवार को छह और नाम की सूची जारी की। कानपुर के कद्दावर नेता सलिल विश्नोई का भी नाम है। 28 जनवरी को होने वाले परिषद के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी दस प्रत्याशी उतार रही है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 04:10 PM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 01:27 AM (IST)
UP MLC Election 2021: भाजपा ने विधान परिषद चुनाव में उतारे दस प्रत्याशी, छह और नाम घोषित
विधान परिषद के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी दस प्रत्याशी उतार रही है।

लखनऊ, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधान मंडल के उच्च सदन में भी अपनी ताकत में इजाफा करने का पूरा मन बना लिया है। प्रदेश में 28 जनवरी को होने वाले विधान परिषद के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी दस प्रत्याशी उतार रही है।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तथा केंद्रीय कार्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने शनिवार को छह और नाम की सूची जारी की। इसमें कानपुर के कद्दावर नेता सलिल विश्नोई का भी नाम है। भाजपा ने शनिवार को जो सूची जारी की है, उसमें प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला, कुंवर मानवेंद्र सिंह, सलिल विश्नोई, अश्वनी त्यागी, डॉ. धर्मवीर प्रजापति तथा सुरेंद्र चौधरी को प्रत्याशी बनाया है। गोविंद नारायण शुक्ल भाजपा के प्रदेश संगठन में कार्य कर रहे हैं और उनको सदन में भेजे जाने की लंबे समय से चर्चा की जा रही थी। 

विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा के दस प्रत्याशी रविवार को अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। समाजवादी पार्टी ने अहमद हसन तथा राजेंद्र चौधरी को मैदान में उतारा है। अहमद हसन तथा राजेंद्र चौधरी ने शुक्रवार को अखिलेश यादव की मौजूदगी में अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। नामांकन की अंतिम तिथि 18 जनवरी है। 

इससे पहले भाजपा ने शुक्रवार को चार प्रत्याशियों का नाम घोषित किया था। पीएम मोदी के करीबी रहे पूर्व आइएएस अधिकारी अरविंद कुमार शर्मा, उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा, भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह तथा विधान परिषद सदस्य लक्ष्मण आचार्य के नाम शामिल थे। 

chat bot
आपका साथी