यूपी खो-खो एसोसिएशन की नई कार्यकार‍िणी घोष‍ित, सुधारानी अध्यक्ष और चंद्रभानु महासचिव बने

इलाहाबाद हाई कोर्ट के रिटायर्ड जज जस्टिस डीपी सिंह ने बुधवार को उत्तर प्रदेश खो-खो एसोसिएशन की कार्यकारिणी का चुनाव सम्पन्न कराया। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित चुनाव में चेयरमैन पद के लिए अयोध्याके धर्मेंद्र सिंह निर्वाचित हुए हैं जबकि कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी बलिया की कनक चक्रधर निभाएंगी।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 09:51 PM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 09:51 PM (IST)
यूपी खो-खो एसोसिएशन की नई कार्यकार‍िणी घोष‍ित, सुधारानी अध्यक्ष और चंद्रभानु महासचिव बने
नई कार्यकारिणी में प्रयागराज के डॉ जयप्रकाश शर्मा उपाध्यक्ष बने।

लखनऊ, जागरण संवाददाता। वाराणसी की डॉ सुधारानी तिवारी और बहराइच के चंद्रभानु सिंह को यूपी खो-खो एसोसिएशन का नया अध्यक्ष और महासचिव चुना गया है। इलाहाबाद हाई कोर्ट के रिटायर्ड जज जस्टिस डीपी सिंह ने बुधवार को उत्तर प्रदेश खो-खो एसोसिएशन की कार्यकारिणी का चुनाव सम्पन्न कराया।

केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित एसोसिएशन के चुनाव में चेयरमैन पद के लिए अयोध्या के  धर्मेंद्र सिंह निर्वाचित हुए हैं, जबकि कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी बलिया की कनक चक्रधर निभाएंगी। नई कार्यकारिणी के तहत उपाध्यक्ष के लिए प्रयागराज के डॉ जयप्रकाश शर्मा, कुशीनगर के बैजनाथ मिश्रा व बुलंदशहर की अल्पना त्यागी का निर्वाचन हुआ है, जबकि संयुक्त सचिव पद पर लखनऊ के धर्मेंद्र पांडेय, बिजनौर के मुकुल कुमार व बरेली के संदीप सिंह को नामित किया गया है। इसके अलावा अमर सिंह, रोहित कुमार, आलोक कुमार, राम सिंह, राजेश कुमार वर्मा, सत्येंद्र सिंह, बृजेंद्र प्रताप सिंह, पंकज कुमार द्विवेदी और विनोद कुमार सिंह कार्यकारिणी सदस्य होंगे। चुनाव के दौरान खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया से सुभाष कुमार और खेल विभाग से संयुक्त निदेशक अनिल कुमार बनौधा मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी