गुजरात के पूर्व सीएम केशुभाई पटेल के निधन पर यूपी राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व सीएम योगी आदित्यनाथ दुखी

Keshubhai Patel Passed Away गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल के निधन पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत विभिन्न नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है। सभी ने दिवंगत की आत्मा की शांति की प्रार्थना की।

By Umesh TiwariEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 12:22 AM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 12:22 AM (IST)
गुजरात के पूर्व सीएम केशुभाई पटेल के निधन पर यूपी राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व सीएम योगी आदित्यनाथ दुखी
पटेल के निधन को व्यक्तिगत क्षति बताते हुए दिवंगत की आत्मा की शांति की प्रार्थना की।

लखनऊ [राज्य ब्यूरो] : गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल के निधन पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत विभिन्न नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने शोक संदेश में कहा कि पटेल के नेतृत्व में गुजरात का जो विकास हुआ, वह अकल्पनीय है। पटेल के निधन को व्यक्तिगत क्षति बताते हुए दिवंगत की आत्मा की शांति की प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि केशुभाई पटेल एक कुशल राजनीतिक होने के साथ शानदार व्यक्तित्व के स्वामी भी थे। सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष के तौर पर भी उनको सदैव याद किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि लंबे समय तक समाज सेवा करने वाले केशुभाई पटेल का निधन राजनीतिक क्षेत्र मेें अपूरणीय क्षति है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने दिवंगत आत्मा के शांति की कामना करते हुए केशुभाई पटेल के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

chat bot
आपका साथी