UP COVID-19 News: महामारी के बीच श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने जरूरतमंदों की भूख मिटाने को शुरू की अवध रसोई

UP COVID-19 News सेवा भारती के कार्यकर्ता करेंगे संचालन जिले में तीन स्थानों पर शुरुआत। अयोध्या में मेडिकल कॉलेज व जिला एवं बिड़ला धर्मशाला के निकट स्टाल लगाकर अवध भोजन वितरण आरंभ किया गया। अब जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए अवध रसोई की शुरुआत।

By Divyansh RastogiEdited By: Publish:Mon, 10 May 2021 06:30 AM (IST) Updated:Mon, 10 May 2021 09:25 PM (IST)
UP COVID-19 News: महामारी के बीच श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने जरूरतमंदों की भूख मिटाने को शुरू की अवध रसोई
आरएसएस के प्रांत प्रचारक कौशल व श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ.अनिल मिश्र ने भोजन वितरण की शुरुआत की।

अयोध्या, जेएनएन। UP COVID-19 News: कोरोना महामारी के बीच जरूरतमंदों की भूख मिटाने को श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अब अवध रसोई की शुरुआत की है। मेडिकल कॉलेज व जिला एवं बिड़ला धर्मशाला के निकट स्टाल लगाकर अवध भोजन वितरण आरंभ किया गया है। इस रसोई का सारा खर्चा ट्रस्ट वहन करेगा, जबकि संचालन की जिम्मेदारी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अनुषांगिक संगठन सेवा भारती को सौंपी गई है। आरएसएस के प्रांत प्रचारक कौशल व श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ.अनिल मिश्र ने भोजन वितरण की शुरुआत की। 

इससे पहले ट्रस्ट ने मेडिकल कॉलेज में आक्सीजन प्लांट लगाने के लिए 55 लाख रुपये की धनराशि दी थी। इसके साथ ही आरएसएस की ओर से कोरोना के लक्षणरहित मरीजों के लिए आइसोलेशन केंद्र की भी शुरुआत की गई है। वहीं अब जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए अवध रसोई की शुरुआत हुई है। 

जिला प्रचारक शैलेंद्र ने कहा कि संकल्प, सेवा व समर्पण भाव ही संघ है। जिला कार्यवाह वेदप्रकाश ने बताया कि भोजन वितरण कार्य सुबह 11 से रात्रि आठ बजे तक निश्शुल्क होगा। उन्होंने बताया कि कोरोना मरीजों व तीमारदारों को भोजन के लिए भटकना नहीं पड़े, इसीलिए इस सुविधा की शुरुआत की गई है। इस मौके पर सह प्रांत प्रचारक मनोज, हनुमानगढ़ी के संत राजू दास, विभाग संपर्क प्रमुख डॉ. शिवकुमार, महानगर प्रचारक अनिल, जिला सेवा प्रमुख पुष्करदत्त तिवारी, प्रचारक अमरेंद्र, सह जिला कार्यवाह आनंद सोनी, अजय विक्रम, आनंद, अभय, रमेश दास, जयराम दास, मनीष उपाध्याय आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी