UP COVID-19 News: उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन का असर, 24 घंटे में 23333 संक्रमित; 296 की मौत

UP COVID-19 News एक दर्जन जिलों में हैं कोरोना संक्रमित आधे मरीज। अब तक प्रदेश में 15464 लोगों वायरस के चलते जान गवां चुके हैं। वर्तमान में 233 981 संक्रमित मरीज अभी भी सक्रिय हैं जबकि 1254 045 डिस्चार्ज हो चुके हैं।

By Divyansh RastogiEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 09:06 PM (IST) Updated:Mon, 10 May 2021 06:01 AM (IST)
UP COVID-19 News: उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन का असर, 24 घंटे में 23333 संक्रमित; 296 की मौत
UP COVID-19 News: एक दर्जन जिलों में हैं कोरोना संक्रमित आधे मरीज।

 लखनऊ, जेएनएन। UP COVID-19 News: उत्तर प्रदेश में लागू लॉकडाउन ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। तेजी से संक्रमितों की संख्या में गिरावट दर्ज की जा रही है।  प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमित रोगियों में से आधे रोगी करीब एक दर्जन जिलों में हैं। बाकी आधे संक्रमित मरीज प्रदेश के बचे 62-63 जिलों में हैं। प्रदेश में रविवार को कुल संक्रमित रोगियों की संख्या 2,33981 लाख बची है, इनमें 109488 रोगी एक दर्जन जिलों में हैं। यानी 47 फीसद रोगी इन 12 जिलों हैं। सबसे ज्यादा संक्रमण वाले जिले लखनऊ, मेरठ, वाराणसी, कानपुर, गौतमबुद्ध नगर, गोरखपुर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, प्रयागराज, बरेली, गाजियाबाद व झांसी हैं।

पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 229186 लोगों की कोरोना संक्रमण की जांच हुई, इसमें 23333 संक्रमित मिले हैं। संक्रमण से ठीक होकर 34636 रोगी अपने घरों में पहुंच गए। नए संक्रमित मरीजों की तुलना में अस्पतालों से डिस्चार्ज होने वाले मरीजों की अधिक संख्या सरकार को भी सुकून दे रही है। पिछले 24 घंटों में 296 मरीजों का कोरोना से निधन हो गया। लखनऊ व कानपुर में 26-26 मरीजों की मौत हुई। झांसी में 15, गाजीपुर में 11, मेरठ में 10 मरीजों का निधन हो गया। गोरखपुर, गाजियाबाद व बाराबंकी में नौ-नौ मरीजों की मृत्यु इस बीमारी से हो गई। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर ने बड़े जिलों के साथ ही छोटे जिलों में भी तेजी से अपनी चपेट में लिया है। पिछले एक माह में कोरोनों मरीजों की संख्या छोटे जिलों में 10 से 20 फीसद तक बढ़ चुकी है। हालांकि कुछ जिले ऐसे भी हैं, जहां आज भी मरीजों की संख्या कम है। प्रदेश में सबसे कम संक्रमित मरीज कौशांबी जिले में मात्र 272 हैं। अंबेडकरनगर में 428, हाथरस में 574, श्रावस्ती में 660, फतेहपुर में 592 व कासगंज में 687 संक्रमित मरीज हैं। 

प्रदेश में कुल संक्रमित मरीज

30 अप्रैल : 3,10,783 1 मई : 3,01,833 2 मई : 2,95,752 3 मई : 2,85,832 4 मई : 2,72,568 5 मई : 2,62,474 6 मई : 2,59,844 7 मई : 2,54,118 8 मई : 245736 9 मई:  233981

इन जिलों में हैं सबसे अधिक संक्रमित

लखनऊ-23609 मेरठ-12704 वाराणसी-9704 कानपुर-9075 गौतमबुद्धनगर-8265 मुरादाबाद-8068 गोरखपुर-7912 झांसी-6445 बरेली-6387 प्रयागराज-6129 गाजियाबाद-5782 मुजफ्फरनगर-5410

चौबीस घंटे में मिले नए मरीज -23333

डिस्चार्ज - 34636

मृत्यु - 296

पिछले 24 घंटे में यहां मिले सबसे अधिक संक्रमित  लखनऊ - 1436 मेरठ -1425 सहारनपुर-1042 गोरखपुर-947 मुजफ्फरनगर-945 गौतमबुद्धनगर-940 वाराणसी - 909 मुरादाबाद-785 बरेली-736 झांसी-601 गाजियाबाद-578 कानपुर-485

chat bot
आपका साथी