UP COVID-19 News: कोरोना काल में सेवा कार्यों के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में फोकस करेगी भाजपा

UP COVID-19 News जरूरतमंदों की मदद के लिए पदाधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधियों को भी जुटने के निर्देश। कोरोना संक्रमित परिवारों को दवाएं मास्क सैनिटाइजर व भोजन आदि की व्यवस्थाएं करेंगे। पटरी-रेहडी दुकानदारों को मासिक भत्ता आदि दिलवाने में भी मदद

By Divyansh RastogiEdited By: Publish:Mon, 17 May 2021 08:51 AM (IST) Updated:Mon, 17 May 2021 02:21 PM (IST)
UP COVID-19 News: कोरोना काल में सेवा कार्यों के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में फोकस करेगी भाजपा
UP COVID-19 News: जरूरतमंदों की मदद के लिए पदाधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधियों को भी जुटने के निर्देश।

लखनऊ[राज्य ब्यूरो]। UP COVID-19 News: कोरोना महामारी के कारण बने विषम हालात से पनपे असंतोष को दूर करने के भाजपा ने सेवा कार्यों की गति बढ़ाने का फैसला किया है। ग्रामीण क्षेत्रों में फोकस करते हुए कोराना संक्रमित परिवारों के लिए इलाज, दवाएं, मास्क, सैनिटाइजर व भोजन आदि व्यवस्थाएं करने को पार्टी पदाधिकारियों के अलावा जनप्रतिनिधियों को लगाया गया है। 

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने जिलाध्यक्षों व विधायकों को क्षेत्र में सेवा कार्यों को गति देने को कहा है। उन्होंने बताया कि कोरोना के प्रथम चरण की तरह इस बार भी भाजपा कार्यकर्ता सेवा कार्यो में दिनरात जुटे हैं। इस बार महामारी का प्रकोप बढ़ने से परिस्थितियां कुछ जटिल जरूर हुई हैं परंतु सरकार के प्रभावी प्रयासों से विषम हालातों पर काबू पाया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में नियमित संवाद व संपर्क बनाए रखने पर जोर देते हुए कहा कि गांवों में संक्रमित परिवारों की चिंता भाजपा कार्यकर्ता व विधायकों द्वारा भी जा रही है। दो सौ से अधिक विधायक अपनी निधि से कोरोना के बचाव को धन आवंटित कर चुके है। कोरोना पीड़ित को इलाज, दवाएं, भोजन आदि की व्यवस्था भी करायी जा रही हैं। 

सरकारी योजनाओं की जानकारी दें: प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव ने सेवा कार्यो के साथ जरूरतमंदों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा कोरोना बचाव के लिए लागू की गयी योजनाओं के बारे में आम लोगों को बताएं। कोरोना के लक्षण पाए जाने पर पीडि़त की जांच कराने व दवा आदि दिलाने में मदद करें। टीकाकरण के लिए भी लोगों को प्रेरित करें। पटरी-रेहडी दुकानदारों को मासिक भत्ता आदि दिलवाने में भी मदद की जाएगी।

राहत राशि प्रदान कराने में सहायता करें : सरकार कोरोना काल में गरीब परिवारों को खाद्यान्न उपलब्ध करा रही है। भाजपाइयों को कहा गया है कि खाद्यान्न मिलने में किसी को असुविधा न होने दें। प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने बताया कि जिलों में हेल्प डेस्क के जरिये मिलने वाली समस्याओं का तत्परता से समाधान कराया जा रहा। ऐसे परिवार जो अंतिम संस्कार कराने में अक्षम हैं, उनकी सहायता के लिए भी भाजपाइयों को आगे आने के लिए कहा गया है।

chat bot
आपका साथी