UP CoronaVirus News Update: उत्तर प्रदेश में महीने भर में 11 फीसद सुधरा कोरोना से संक्रमित का रिकवरी रेट

UP CoronaVirus News Update एक महीने पहले जहां कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 2.10 लाख थी और 1.52 लाख स्वस्थ हो चुके थे। तब 72 फीसद रिकवरी रेट था। अब कोरोना संख्या बढ़कर 3.83 लाख हो गई है लेकिन इसमें से 3.20 लाख मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 06:06 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 06:54 AM (IST)
UP CoronaVirus News Update: उत्तर प्रदेश में महीने भर में 11 फीसद सुधरा कोरोना से संक्रमित का रिकवरी रेट
अब कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 3.83 लाख हो गई है लेकिन 3.20 लाख स्वस्थ हो चुके हैं

लखनऊ, जेएनएन। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से संक्रमित उत्तर प्रदेश के मरीजों के स्वस्थ होने की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। इसमें बीते एक महीने में रिकवरी रेट में 11 फीसद का सुधार हुआ है।

प्रदेश में एक महीने पहले जहां कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 2.10 लाख थी और इसमें से 1.52 लाख स्वस्थ हो चुके थे। तब 72 फीसद रिकवरी रेट था। अब कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 3.83 लाख हो गई है लेकिन इसमें से 3.20 लाख मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। अब रिकवरी रेट बढ़ कर 83 फीसद हो गया है।

प्रदेश में सिर्फ 16 जिलों में कोरोना के 61 फीसद मरीज

प्रदेश में कोरोना के कुल संक्रमितों में से 61 फीसद सिर्फ 16 जिलों में हैं। प्रदेश भर में अब तक कोरोना के 3.83 लाख संक्रमित मिले हैं, जिसमें 3.20 लाख स्वस्थ हो चुके हैं। इनमे से बाकी के वर्तमान 57,086 में से 34,762 यानी 61 फीसद लोग 16 जिलों में हैं। इसमें सबसे ज्यादा 8,409 मरीज लखनऊ में हैं, जबकि 44 जिलों में इस समय कोरोना संक्रमितों की संख्या 500 से कम है। राज्य सरकार अधिक मरीजों वाले जिलों में संक्रमण की रफ्तार कम करने के लिए विशेष प्रयास कर रही है। यहां पर डोर टू डोर कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग को बढ़ाया गया है और जांच में भी तेजी लाई गई है।

लखनऊ के अलावा जिन जिलों में अधिक रोगी हैं, उनमें कानपुर में 4,021, प्रयागराज में 3,230, गोरखपुर में 1,664, गाजियाबाद में 1,750, वाराणसी में 2,082, नोएडा में 1,637, बरेली में 1,648, मेरठ में 2,574, मुरादाबाद में 1,387, अलीगढ़ में 1,250, सहारनपुर में 1,197, झांसी में 950, अयोध्या में 961, महाराजगंज में 1,051 व आगरा में 956 मरीज हैं। वहीं श्रावस्ती में सबसे कम 95 मरीज हैं। 

chat bot
आपका साथी