UP Coronavirus News Update: प्रदेश में तीन नए रोगी मिले, 72 जिलों में एक भी नया केस नहीं

प्रदेश में बीते 24 घंटे में 1.25 लाख लोगों की कोरोना जांच की गई और अब तक कुल 8.65 करोड़ लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा चुका है। प्रदेश में अब तक कुल 17.10 लाख लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Tue, 23 Nov 2021 10:48 PM (IST) Updated:Tue, 23 Nov 2021 10:48 PM (IST)
UP Coronavirus News Update: प्रदेश में तीन नए रोगी मिले, 72 जिलों में एक भी नया केस नहीं
यूपी में 12 मरीज हुए स्वस्थ, अब 94 सक्रिय केस।

लखनऊ, राज्य ब्यूरो। यूपी में मंगलवार को कोरोना से संक्रमित तीन नए रोगी मिले। कानपुर, प्रयागराज और जालौन में एक-एक मरीज मिला है। बाकी 72 जिलों में कोरोना का एक भी नया मरीज नहीं मिला। बीती 22 अक्टूबर को इतने मरीज मिले थे। वहीं 12 रोगी स्वस्थ हुए हैं। अब सक्रिय केस घटकर 94 रह गए हैं। बीते छह नवंबर को सक्रिय केस 83 थे लेकिन इसके बाद यह लगातार बढ़कर सौ के पार पहुंच गए थे। अब फिर इनकी संख्या सौ से कम हो गई है।

प्रदेश में बीते 24 घंटे में 1.25 लाख लोगों की कोरोना जांच की गई और अब तक कुल 8.65 करोड़ लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा चुका है। प्रदेश में अब तक कुल 17.10 लाख लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं और इसमें से 16.87 करोड़ रोगी स्वस्थ हो चुके हैं। अब रिकवरी रेट 98.6 प्रतिशत है। 41 जिलों में अब कोरोना का एक भी मरीज नहीं है। सबसे ज्यादा 19 रोगी गौतमबुद्ध नगर में हैं और दूसरे नंबर पर 13 मरीज लखनऊ में हैं। अपर मुख्य सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने लोगों से अपील की है कि वह दो गज की शारीरिक दूरी के नियम का सख्ती से पालन करें और मास्क जरूर लगाएं।

प्रदेश में कब कितने सक्रिय केस तारीख         सक्रिय केस 23 नवंबर     94 22 नवंबर     104 20 नवंबर     100 16 नवंबर     99 12 नवंबर     90 छह नवंबर    83 तीन नवंबर   105

chat bot
आपका साथी