UP Coronavirus News: अब धीरे-धीरे काबू में आ रहा कोरोना, 1.56 लाख लोगों की जांच में सिर्फ 2.8 फीसद संक्रमित

UP Coronavirus News लगातार घट रहा पाजिटिविटी रेट नौ दिन में कम हुए दस हजार रोगी। रिकवरी रेट बढ़कर 83.64 फीसद पहुंचा अब 57086 एक्टिव केस राज्य। प्रदेश में 156828 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया और इसमें से सिर्फ 4412 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए।

By Divyansh RastogiEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 12:27 AM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 07:03 AM (IST)
UP Coronavirus News: अब धीरे-धीरे काबू में आ रहा कोरोना, 1.56 लाख लोगों की जांच में सिर्फ 2.8 फीसद संक्रमित
प्रदेश में 1,56,828 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया और इसमें से सिर्फ 4,412 व्यक्ति पाजिटिव पाए गए।

लखनऊ, जेएनएन। UP Coronavirus News: यूपी में कोरोना वायरस का संक्रमण अब धीरे-धीरे काबू में आ रहा है। बीते एक हफ्ते से लगातार पाजिटिविटी रेट घट रहा है। यानी जितने लोगों का कोरोना टेस्ट करवाया जा रहा है, उसमें से काफी कम लोग पाजिटिव मिल रहे हैं। 

शनिवार को भी प्रदेश में 1,56,828 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया और इसमें से सिर्फ 4,412 व्यक्ति पाजिटिव पाए गए। यानी सिर्फ 2.8 फीसद लोग ही संक्रमित मिले। अब तक सितंबर में इतने कम मरीज पहले नहीं मिले। उधर नौ दिनों से लगातार नए मरीजों के मुकाबले कहीं ज्यादा रोगियों के स्वस्थ होने के कारण 10,802 मरीज घटे हैं। अब एक्टिव केस 57,086 हैं। 

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि रिकवरी रेट में लगातार सुधार हो रहा है। अब प्रदेश का रिकवरी रेट बढ़कर 83.64 प्रतिशत हो गया है। प्रदेश में अब तक 94,67,186 लोगों की कोरोना जांच करवाई जा चुकी है। इसी महीने एक करोड़ लोगों के टेस्ट पूरे कर लिए जाएंगे। देश में सर्वाधिक कोरोना जांच यूपी में ही हुई हैं। वहीं प्रदेश में बीते 24 घंटे में 69 लोगों की मौत हुई है और अब तक कुल 5,517 लोगों की जान जा चुकी है। 

हफ्ते भर में ऐसे घटा पाजिटिविटी रेट 

तारीख पाजिटिविटी रेट (फीसद में)

20 सितंबर 4.1

21 सितंबर 3.4

22 सितंबर 3.8

23 सितंबर 3.1

24 सितंबर 3

25 सितंबर 2.7

26 सितंबर 2.8

chat bot
आपका साथी