उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस पर प्रभावी नियंत्रण: एक्टिव केस सौ के नीचे, 24 घंटे में मिले पांच नए संक्रमित

प्रदेश में कोरोना वायरस पर प्रभावी नियंत्रण है। बीते 24 घंटे में एक लाख 48946 सैम्पल की टेस्टिंग में लखनऊ कानपुर नगर व जालौन जिलों को छोड़ शेष किसी भी जिले में नया केस नहीं पाया गया। इसी दौरान सात लोग स्वस्थ होकर संक्रमण से मुक्त हो गए हैं।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 04:42 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 04:42 PM (IST)
उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस पर प्रभावी नियंत्रण: एक्टिव केस सौ के नीचे, 24 घंटे में मिले पांच नए संक्रमित
प्रदेश में योगी मॉडल हिट, अब एक्टिव केस सौ के नीचे

लखनऊ, जेएनएन। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ सीएम योगी आदित्यनाथ के थ्री टी ट्रैक, टेस्ट तथा ट्रीट फार्मला का उत्तर प्रदेश में बड़ा असर हुआ है। प्रदेश में योगी मॉडल के हिट होने के कारण अब एक्टिव केस सौ के नीचे होने के साथ 24 घंटे में मिलने वाले नए केस भी लगातार कम होते जा रहे हैं।

प्रदेश में कोरोना के एक्टिव केस अब 94 हैं। इसके साथ ही बीते 24 घंटों में पांच नए संक्रमित मिले हैं। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस पर प्रभावी नियंत्रण है। बीते 24 घंटे में एक लाख 48,946 सैम्पल की टेस्टिंग में लखनऊ, कानपुर नगर व जालौन जिलों को छोड़ शेष किसी भी जिले में एक भी नया केस नहीं पाया गया। इसी दौरान सात लोग स्वस्थ होकर संक्रमण से मुक्त हो गए हैं। प्रदेश के 75 जिलों में मात्र पांच जिलों में ही 24 घंटे में एक संक्रमित मिले हैं। प्रदेश में अब तक 16 लाख 87,108 लोग कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं। 42 जिलों में अब भी कोरोना संक्रमित नहीं है। अब कुल मिलाकर स्थिति संतोषजनक है। इसके बाद भी सीएम योगी आदित्यनाथ का निर्देश है कि त्योहारों के दृष्टिगत सतर्कता-सावधानी बनाए रखी जाए।

तीन करोड़ से अधिक लोगों को कोविड वैक्सीन की दोनों डोज

प्रदेश में तेज टीकाकरण की रणनीति कोविड से बचाव में अत्यंत कारगर रही है। प्रदेश में अब तक 12 करोड़ 67 लाख से अधिक कोविड वैक्सीन डोज लगाए गए हैं। तीन करोड़ से अधिक प्रदेशवासी टीके की दोनों खुराक प्राप्त कर चुके हैं। इनके सात नौ करोड़ 65 लाख से अधिक लोगों (पात्र आबादी का 65.46 प्रतिशत) ने कम से कम एक डोज ली है। मुख्यमंत्री का निर्देश है कि दूसरे डोज के लिए क्लस्टर मॉडल के आधार पर तेजी से टीकाकरण किया जाए।

स्वीकृत 548 में से 507 मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट्स क्रियाशील

कोरोना संक्रमण के तेजी से बढ़े प्रसार तथा भविष्य की आवश्यकताओं के दृष्टिगत प्रदेश में ऑक्सीजन प्लांट स्थापना अभियान स्वरूप में की जा रही है। अब तक स्वीकृत 548 में से 507 प्लांट्स क्रियाशील हो चुके हैं। इन प्लांट्स के संचालन के लिए हर केन्द्र पर न्यूनतम तीन प्रशिक्षित युवाओं की तैनाती की जाए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश है कि स्थानीय स्तर पर पैरामेडिक्स व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों का भी व्यवहारिक प्रशिक्षण कराया जाए।

chat bot
आपका साथी