यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने कहा- जागरूक मतदाता लोकतंत्र के भाग्य विधाता

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने कहा कि जागरूक मतदाता लोकतंत्र के भाग्य विधाता होते हैं। इसलिए मतदाताओं को जागरूक बनाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग तरह-तरह के अभियान चलाता है।

By Umesh Kumar TiwariEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 08:05 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 08:05 PM (IST)
यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने कहा- जागरूक मतदाता लोकतंत्र के भाग्य विधाता
मतदाता दिवस पर लखनऊ के उप जिला निर्वाचन अधिकारी अमर पाल सिंह को विशेष पुरस्कार प्रदान करते मंडलायुक्त रंजन कुमार।

लखनऊ [राज्य ब्यूरो]। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने कहा कि जागरूक मतदाता लोकतंत्र के भाग्य विधाता होते हैं। इसलिए मतदाताओं को जागरूक बनाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग तरह-तरह के अभियान चलाता है। उन्होंने कहा कि सभी मतदाता बनें, इसी प्रयास में चुनाव आयोग लगा हुआ है। वर्तमान में प्रदेश में 14.66 करोड़ मतदाता हो गए हैं। इनमें 18 व 19 वर्ष के 7.42 लाख मतदाता हैं।

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए लखनऊ के मंडलायुक्त रंजन कुमार ने कहा कि चुनाव आयोग ने 20 से अधिक वेब व मोबाइल एप विकसित किए हैं। इनकी मदद से मतदाता अपने को सहज महसूस करते हैं। राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार इस आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित थे, लेकिन अचानक तबीयत खराब होने के कारण वे नहीं आ सके।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर ई-एपिक का भी शुभारंभ हुआ। 18 व 19 वर्ष के नए मतदाता बने युवा अपने मोबाइल फोन पर ई-एपिक को डाउनलोड कर सकेंगे। इसके बाद एक फरवरी से सभी मतदाता अपना मतदाता पहचान पत्र अपने मोबाइल फोन या कंप्यूटर पर डाउनलोड कर सकेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि ई-एपिक शुरू होने के बाद भी पीवीसी का मतदाता पहचान पत्र पहले की तरह मिलता रहेगा।

इस मौके पर वर्ष 2020 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले तीन उप जिला निर्वाचन अधिकारी, नौ निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, 32 बूथ लेवल अधिकारी, छह भारत स्काउट एंड गाइड व राष्ट्रीय सेवा योजना के छह कार्यक्रम अधिकारी, चार वालेंटियर व नौ छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी लखनऊ अभिषेक प्रकाश ने सभी अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

इन्हें मिला पुरस्कार

सर्वश्रेष्ठ जिला निर्वाचन अधिकारी

1. सेल्वा कुमारी जे, जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर 2. कौशल राज शर्मा, जिलाधिकारी वाराणसी 3. उमेश मिश्रा, जिलाधिकारी अमरोहा

विशेष श्रेणी पुरस्कार

सर्वश्रेष्ठ उप जिला निर्वाचन अधिकारी 1. अमर पाल सिंह, लखनऊ 2. योगेंद्र कुमार, आगरा 3. रविंद्र कुमार, बुलंदशहर 4. दीप्ति देव बेहट, सहारनपुर 5. हिमांशु नागपाल, नकुड़ सहारनपुर 6. सुरेश कुमार सोनी, सहारनपुर 7. देव प्रिय आर्य, बुलंदशहर 8. दिनेश सिंह, बांगरमऊ उन्नाव 9. राजेश प्रसाद, पुरवा उन्नाव

इन छात्र-छात्राओं को मिला पुरस्कार पोस्टर प्रतियोगिता : शिवांशी : प्रथम, ईशानगी पाण्डेय : द्वितीय, अंशिका त्रिवेदी : तृतीय, स्लोगन प्रतियोगता : प्रिया : प्रथम, अर्पिता गुप्ता : द्वितीय, वर्षा सिंह : तृतीय निबंध प्रतियोगिता : फुलेश्वर जायसवाल : प्रथम, हर्षित दुबे : द्वितीय,  रूपल : तृतीय

chat bot
आपका साथी