यूपी बीजेपी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा- आजादी पूर्व अंग्रेजों ने और बाद में कांग्रेस ने देश को लूटा

आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संकल्प दिलाते हुए यूपी बीजेपी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर निशाना साधा। पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने आरोप लगाया कि आजादी से पूर्व देश को अंग्रेजों ने लूटा और बाद में कांग्रेस ने।

By Umesh TiwariEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 10:08 PM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 10:08 PM (IST)
यूपी बीजेपी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा- आजादी पूर्व अंग्रेजों ने और बाद में कांग्रेस ने देश को लूटा
उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर निशाना साधा।

लखनऊ, जेएनएन। आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संकल्प दिलाते हुए उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर निशाना साधा। सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के छुहारा खेडा औरंगाबाद जागीर की बूथ संख्या 353 पर आयोजित पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने आरोप लगाया कि आजादी से पूर्व देश को अंग्रेजों ने लूटा और बाद में कांग्रेस ने।

पंडित दीनदयाल का स्मरण करते हुए यूपी बीजेपी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पंडित दीनदयाल के आदर्शों पर चलने के साथ उनकी नीतियों से जनकल्याण कार्य पूरा करने में जुटे हैं। कांग्रेस की तरह सपा-बसपा का भी जनहित से कोई लेना देना नहीं है। इससे पहले अध्यक्ष ने चारबाग स्थित दीनदयाल की प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित की। शुक्रवार को प्रदेश के सभी बूथों पर श्रद्धांजलि कार्यक्रमों में उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा की गयी। आत्मनिर्भर भारत निर्माण का संकल्प भी लिया गया।

यूपी बीजेपी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय के व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं का शायद ही कोई ऐसा दिन रहता होगा जब हम उनका स्मरण न करते हों। उनका सम्पूर्ण जीवन, उनके सामाजिक व राजनीतिक विचार प्रत्येक दिन एक नई ऊर्जा का संचार करने का काम करते है। उन्होंने कहा कि आज रहने को छत पीने को जल, खाने के लिए राशन और हर हाथ को काम देने के लिए अनेकों योजनाओं का सफल क्रियान्वयन हो रहा हैं।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस-सपा-बसपा का जनहित से कोई लेना-देना नहीं है। वहीं दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी नेतृत्व में केंद्र सरकार व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य सरकार प. दीनदयाल उपाध्याय के दिखाए मार्ग पर चलते हुए समाज के अंतिम पायदान पर खडे़ व्यक्ति तक जनहित की योजनाओं को पहुंचाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि हम सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को प. दीनदयाल उपाध्याय  की प्रेरणा से समाज के गरीब, वंचित, दलित, शोषित, आदिवासी व किसानों के कल्याण के लिए कार्य करना चाहिए। हमें ऐसे लोगों तक सरकारी योजनाओं व नीतियो के लाभों को सफलतापूर्वक पहुंचाने की चिंता करनी चाहिए और इसी दिशा में कार्य करना चाहिए। 

जिला स्तरीय वर्चुअल वेबिनार शनिवार से : प्रदेश महामंत्री अश्विनी त्यागी ने बताया कि दो अक्टूबर तक चलने वाले कार्यक्रमों में शनिवार को जिलास्तरीय वर्चुअल वेबिनार आयोजित की जाएंगी। आत्मनिर्भर भारत संकल्प को लेकर मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह बुलंदशहर, अनिल राजभर कुशीनगर, चंद्रिका उपाध्याय अलीगढ जिला, गिरीश चन्द्र यादव मेरठ जिला, उपेन्द्र तिवारी सहारनपुर महानगर, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्रनागर आगरा जिला, महामंत्री जेपीएस राठौर गाजियाबाद महानगर, सुब्रत पाठक अमेठी, प्रदेश मंत्री शंकर गिरी लालगंज, मीना चौबे कानपुर दक्षिण, क्षेत्रीय संगठनमंत्री रत्नाकर सुलतानपुर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी झांसी महानगर, धर्मवीर प्रजापति जालौन, विधायक पुरुषोत्मखंडलवाल गौतमबुद्धनगर, पूर्व विधायक अमित अग्रवाल एटा की वर्चुअल वेबिनार को संबोधित करेंगे।

chat bot
आपका साथी