यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने वीडियो कांफ्रेंसिंग कक्षों का किया शुभांरभ, कहा- डिजिटल संवाद ने समाप्त की दूरियां

उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि नेतृत्व और कार्यकर्ता के बीच में सहज संवाद बनाने में आधुनिक तकनीक की महत्वपूर्ण भूमिका है। डिजिटल संवाद ने दूरियां समाप्त कर संगठनात्मक गतिविधियों को रफ्तार दी है।

By Umesh TiwariEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 07:45 PM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 07:45 PM (IST)
यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने वीडियो कांफ्रेंसिंग कक्षों का किया शुभांरभ, कहा- डिजिटल संवाद ने समाप्त की दूरियां
यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने वीडियो कांफ्रेंसिंग कक्षों का किया शुभांरभ

लखनऊ [राज्य ब्यूरो]। उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि नेतृत्व और कार्यकर्ता के बीच में सहज संवाद बनाने में आधुनिक तकनीक की महत्वपूर्ण भूमिका है। डिजिटल संवाद ने दूरियां समाप्त कर संगठनात्मक गतिविधियों को रफ्तार दी है। कोरोना काल में वर्चुअल संपर्क व्यवस्था जरूरतमंदों की मदद करने में वरदान सिद्ध हुई।

शुक्रवार को 56 जिला कार्यालयों में वीडियो कांफ्रेंसिंग कक्षों का शुभारंभ करते हुए यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी के डिजिटल इंडिया अभियान के तहत पार्टी के सभी कार्यालय अत्याधुनिक तकनीक व वीडियो कांफ्रेंसिंग से जुड़ गए हैं। अब जिला कार्यालयों को सीधे प्रदेश व राष्ट्रीय मुख्यालय से संवाद की सुविधा मिलेगी, जिससे संगठन में और सक्रियता आएगी। संगठन के कार्यक्रमों, नीतियों और अपेक्षाओं को आसानी से नीचे तक पहुंचाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में जो सेवा कार्य आरंभ किए गए थे उनको विस्तार देने में नई व्यवस्था उपयोगी सिद्ध होगी। लाकडाउन के दौरान भी कार्यकर्ताओं ने हर परिवार-मेरा परिवार भाव से सेवा कार्य किए।

इस मौके पर महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्च ने प्रदेश में फरवरी-मार्च में वीडियो कांफ्रेंसिंग कक्ष शुरू करने की योजना बनाई थी लेकिन कोरोना महामारी के कारण थोड़ा विलम्ब हुआ। उन्होंने निर्देश दिए कि अब जिला स्तर पर पार्टी कार्यालयों में स्थापित वीडियो कांफ्रेंसिंग कक्ष का उपयोग संगठनात्मक गतिविधियों के लिए करते हुए मंडल-सेक्टर और बूथ तक के कार्यकर्ताओं के साथ नियमित बैठक करें। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश नेतृत्व भी क्षेत्रीय बैठकों और अभियानों की समीक्षा वर्चुअल तरीकों से जारी रखेगा। इस माैके पर महामंत्री जेपीएस राठौर, कामेश्वर सिंह व मनीष दीक्षित भी मौजूद थे।

चुनाव में भाजपा की मददगार होगी डिजिटल पावर : आगामी छाेटे बड़े चुनावों में डिजिटल तकनीक की अहम भूमिका को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने बूथ स्तर तक डिजिटली ढ़ांचा मजबूत कर लिया है। महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने बताया कि इसका सफल परीक्षण कोराना संक्रमण काल में किया जा चुका है। तकनीक के प्रयाेग से पैसा, समय और मानव श्रम आदि की बचत होती है। प्रदेश में 98 संगठनामक जिलों व 1919 सेक्टरों के साथ 27506 मंडलाें को भी वर्चुअल जोड़ा गया है। डेढ़ लाख से अधिक बूथों पर वाट्सएप समूहों को भी सक्रिय किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी