यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की सलाह- आम लोगों के लिए 24 घंटे दरवाजे खुले रखें जनप्रतिनिधि

उत्तर प्रदेश में विधान परिषद चुनाव निपटते ही भारतीय जनता पार्टी ने बिना विश्राम किए त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन की तैयारी शुरू कर दी। शुक्रवार से आरंभ मंडल प्रभारियों की प्रशिक्षण कार्यशालाओं में जनाधार विस्तार के लिए रणनीति समझायी जा रही है।

By Umesh TiwariEdited By: Publish:Fri, 04 Dec 2020 09:47 PM (IST) Updated:Fri, 04 Dec 2020 09:47 PM (IST)
यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की सलाह- आम लोगों के लिए 24 घंटे दरवाजे खुले रखें जनप्रतिनिधि
यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने आम जनता के लिए 24 घंटे दरवाजे खुले रखने की सलाह दी है।

लखनऊ [राज्य ब्यूरो]। उत्तर प्रदेश में विधान परिषद चुनाव निपटते ही भारतीय जनता पार्टी ने बिना विश्राम किए त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन की तैयारी शुरू कर दी। शुक्रवार से आरंभ मंडल प्रभारियों की प्रशिक्षण कार्यशालाओं में जनाधार विस्तार के लिए रणनीति समझायी जा रही है। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को आम जनता के लिए 24 घंटे दरवाजे खुले रखने की सलाह देते हुए अपना चरित्र व ईमानदार छवि बनाए रखने पर जोर दिया।

यूपी बीजेपी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने अवध क्षेत्र की बैठक में पदाधिकारियों को अपने क्षेत्र के बूथ पर नजर रखने के निर्देश देते हुए कहा कि पद ग्रहण के साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं। कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने के लिए उन्होंने कहा कि दायित्व के बिना भी जान लगाकर कार्य करने वाला कार्यकर्ता केवल भाजपा के पास है और उनका अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस मौके पर महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने भाजपा के क्रमिक विकास का इतिहास बताते हुए कार्य का विकेंद्रीकरण किए जाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर काम करने वाला कार्यकर्ता कभी विफल नहीं हो सकता। उन्होंने कहा, पदाधिकारी खुद चुनाव लड़ने की होड़ में न फंस कर पार्टी के उम्मीदवारों को जीताने में पूरे मनोयोग से लगें।

जहां भाजपा नहीं वहां पहुंचाने का लक्ष्य : मंडल प्रभारियों को संगठन में नए लोगों को जोड़ने का लक्ष्य देते हुए अपने-अपने क्षेत्रों में नए प्रयोग करने की छूट भी दी गई। जिन क्षेत्रों में भाजपा नहीं है वहां पार्टी को पहुंचाने का मंत्र भी दिया गया। पंचायत चुनाव में अपने कार्यकर्ताओं को ही तरजीह देने पर जोर दिया गया। साथ ही बूथ जीता तो चुनाव जीता फार्मूले पर अमल करने का कहा गया।

प्रदेश प्रभारी राधा मोहन शनिवार को आएंगे : मंडल प्रभारियों की कार्यशालाओं में प्रदेश अध्यक्ष व महामंत्री संगठन के अलावा प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह भी शामिल होंगे। शनिवार को राधा मोहन सिंह लखनऊ पहुंचेंगे और रविवार को खलीलाबाद व कुशीनगर में होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

chat bot
आपका साथी