UP ATS ने अंतरराष्ट्रीय मानव तस्कर गिरोह के दो और सदस्यों को किया गिरफ्तार, दोनों बांग्लादेशी

म्यांमार और बांगलादेश की महिलाओं को विदेश में बेचने वाले मानव तस्कर गिरोह के दो और सदस्यों को यूपी एटीएस ने सोमवार को बरेली से गिरफ्तार कर लिया है। उनके नाम अब्दुल शकूर और आले मियां हैं। दोनों ही मानव तस्कर गिरोह के सदस्य हैं।

By Umesh TiwariEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 03:16 AM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 03:16 AM (IST)
UP ATS ने अंतरराष्ट्रीय मानव तस्कर गिरोह के दो और सदस्यों को किया गिरफ्तार, दोनों बांग्लादेशी
यूपी एटीएस ने अंतरराष्ट्रीय मानव तस्कर गिरोह के दो और बांग्लादेश निवासी सदस्यों को गिरफ्तार किया।

लखनऊ [राज्य ब्यूरो]। म्यांमार और बांगलादेश की महिलाओं को विदेश में बेचने वाले मानव तस्कर गिरोह के दो और सदस्यों को उत्तर प्रदेश एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (यूपी एटीएस) ने सोमवार को बरेली से गिरफ्तार कर लिया। इनके सरगना मुहम्मद नूर उर्फ नुरुल इस्लाम को दो साथियों के साथ 27 जुलाई को पकड़ा गया था। उनकी निशानदेही पर ही इन दोनों को बरेली की मारिया मीट फैक्ट्री से पकड़ा गया है।

आइजी एटीएस जीके गोस्वामी ने बताया कि मुहम्मद नूर और उसके साथियों से पूछताछ में पता चला है कि उसने हाल ही में दो बांगलादेशी युवकों को सीमा पार करवाकर अपने साथ यूपी लाया था। उनका नाम अब्दुल शकूर और आले मियां है। दोनों ही मानव तस्कर गिरोह के सदस्य हैं। नूर ने दोनों को बरेली के मारिया मीट फैक्ट्री में नौकरी पर लगवाया है। इस पर दोनों को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में आले मियां ने बताया कि वह बांग्लादेश का रहने वाला है और नूर का रिश्तेदार है। नूर के कहने पर ही वह अवैध रूप से सीमा पार कर यहां आया है। नूर ने ही उसे बरेली की मारिया मीट फैक्ट्री में काम पर लगाया था। अब्दुल शकूर उर्फ गनी ने बताया कि नूर के गांव खंजरपारा का निवासी है। नूर ने मुझे सीमा पार कराने के लिए चार हजार बांग्लादेशी मुद्रा ली थी। नूर ने अपने नाम का सिम कार्ड भी दिया था। आइजी ने बताया कि दोनों के पास से फर्जी भारतीय पहचान पत्र, पेन कार्ड, पासबुक और मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों का नाम, पता : आले मियां पुत्र नूर हुसैन, निवासी खंजरपारा थाना टेकनाफ जिला-कॉक्सबाजार, बांग्लादेश। अब्दुल शकूर उर्फ गनी पुत्र बसीर अहमद उर्फ सलामत मूल पता निवासी खंजरपारा थाना टेकनाफ जिला कॉक्सबाजार बांग्लादेश।

यह भी पढ़ें : रोहिंग्या महिलाओं व बच्चों की तस्करी में यूपी से तीन गिरफ्तार, एक आरोपित बांग्लादेश व दो म्यामार निवासी

chat bot
आपका साथी