प्रियंका गांधी की उत्तर प्रदेश में दो सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी, वाराणसी के साथ वेस्ट यूपी की एक सीट

लखीमपुर हिंसा के बाद से प्रियंका गांधी ने जिस तरह कमान संभाली उससे कार्यकर्ताओं में पार्टी को नई ऊर्जा की आस है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने इसके साथ प्रदेश में दो सीटों से विधानसभा चुनाव भी लड़ने का फैसला कर लिया है। उनकी एक सीट को लगभग फाइनल है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 05:28 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 06:23 PM (IST)
प्रियंका गांधी की उत्तर प्रदेश में दो सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी, वाराणसी के साथ वेस्ट यूपी की एक सीट
लखनऊ में अपने चुनाव कार्यालय का मुख्यालय बना चुकीं प्रियंका गांधी वाड्रा

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मुख्य मुकाबले में लाने के लिए पार्टी की राष्टीय महासचिव खुद बड़ी तैयारी कर चुकी है। हफ्ते में पांच दिन लखनऊ में प्रवास कर रहीं प्रियंका गांधी नई दिल्ली से कार्यालय का अधिकांश सामान भी ला चुकी है। वह खुद भी दो सीट से विधानसभा चुनाव लड़ने के मूड में हैं।

लखनऊ में अपने चुनाव कार्यालय का मुख्यालय बना चुकीं प्रियंका गांधी वाड्रा ने बीते शनिवार को नई दिल्ली से काफी सामान लखनऊ भेजा। शनिवार को ही उन्होंने कार्यसमिति की बैठक में निर्णय सुनाया कि अपना मुख्यालय अब लखनऊ ले जा रही हैं। अपनी रणनीति का खाका पेश करते हुए प्रियंका ने कहा कि अब वह चुनाव होने तक प्रदेश में ही रहेंगी।

लखीमपुर में हुई हिंसा के बाद से प्रियंका गांधी ने जिस तरह कमान संभाली, उससे कार्यकर्ताओं में पार्टी को नई ऊर्जा की आस है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने इसके साथ प्रदेश में दो सीटों से विधानसभा चुनाव भी लड़ने का फैसला कर लिया है। उनकी एक सीट को लगभग फाइनल है। वह वाराणसी में किसी विधानसभा सीट से से नामांकन करने के साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश की किसी सीट से भी चुनाव लड़ेंगी।

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को राजनीति की मुख्यधारा में लाने की जिम्मेदारी पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उठा ली है। सोमवार रात लखनऊ पहुंचीं प्रियंका गांधी ने कांग्रेस कमेटी के दफ्तर में मीडिया को संबोधित करने के बाद नेताओं से काफी देर तक वार्ता भी की। उनका लक्ष्य अब हर हफ्ते में पांच जिलों को कवर करने का है। प्रियंका गांधी खुद चुनाव मैदान में उतरने जा रही हैं। वह लखनऊ में कौल निवास में 14 नवंबर से कांग्रेस चुनाव मुख्यालय में काम शुरु कर देंगी।  

chat bot
आपका साथी