प्रियंका गांधी के मौन व्रत के बीच पार्टी के पूर्व सांसद राजाराम पाल समाजवादी पार्टी में शामिल

2004 तथा 2009 में सांसद रहे राजाराम पाल ने अखिलेश यादव की विजय रथ यात्रा के आगाज की पूर्व संध्या पर उनका दामन थामा है। अखिलेश यादव मंगलवार को लखनऊ से उत्तर प्रदेश में विजय रथ यात्रा पर निकल रहे हैं।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Mon, 11 Oct 2021 03:50 PM (IST) Updated:Mon, 11 Oct 2021 03:50 PM (IST)
प्रियंका गांधी के मौन व्रत के बीच पार्टी के पूर्व सांसद राजाराम पाल समाजवादी पार्टी में शामिल
पूर्व सांसद राजाराम पाल ने सोमवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से शिष्टाचार भेंट की।

लखनऊ, जेएनएन। लखीमपुर खीरी की हिंसा के विरोध में देश भर में कांग्रेस के मौन व्रत विरोध के बीच में उनकी पार्टी के पूर्व सांसद ने दामन छोड़ दिया। कांग्रेस के कद्दावर नेता तथा पूर्व सांसद राजाराम पाल ने सोमवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से शिष्टाचार भेंट की।

कानपुर के बिल्हौर तथा अकबरपुर से लोकसभा सदस्य रहे राजाराम पाल ने सोमवार को समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय लखनऊ में सोमवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से शिष्टाचार भेंट की। 2004 तथा 2009 में सांसद रहे राजाराम पाल ने अखिलेश यादव की विजय रथ यात्रा के आगाज की पूर्व संध्या पर उनका दामन थामा है। अखिलेश यादव मंगलवार को लखनऊ से उत्तर प्रदेश में विजय रथ यात्रा पर निकल रहे हैं। माना जा रहा है कि राजाराम पाल के समाजवादी पार्टी से जुडऩे पर कानपुर के बिल्हौर तथा अकबरपुर क्षेत्र में समाजवादी पार्टी को लाभ मिलेगा। राजाराम पाल के समर्थक अधिकांश अब समाजवादी पार्टी के साथ आ सकते हैं। इससे पहले भी बसपा के तमाम बड़े नेता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट कर चुके हैं।  

chat bot
आपका साथी