प्रियंका गांधी वाड्रा कल जारी करेंगी कांग्रेस का महिला घोषणा पत्र, अखिलेश यादव को बताया ज्योतिषी

UP Assembly Election 2022 उत्तर प्रदेश की सभी 403 सीट पर अकेले ही चुनाव लडऩे की घोषणा करने वाली प्रियंका गांधी वाड्रा ने महिलाओं के लिए 40 प्रतिशत सीट भी आरक्षित कर रखी है। बुधवार को प्रियंका गांधी वाड्रा महिलाओं के लिए पार्टी का घोषणा पत्र जारी करेंगी।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 05:26 PM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 08:12 AM (IST)
प्रियंका गांधी वाड्रा कल जारी करेंगी कांग्रेस का महिला घोषणा पत्र, अखिलेश यादव को बताया ज्योतिषी
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव तथा उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश की सत्ता में कांग्रेसी की वापसी कराने के प्रयास में लगीं पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा दो दिन से पार्टी की बैठकों में व्यस्त हैं। जिला व मंडल स्तर के नेता व कार्यकर्ताओं के साथ गहन मंथन के बाद प्रियंका गांधी ने पार्टी के महिला घोषणा पत्र को जारी करने का मन बना लिया है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव तथा उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को पार्टी का महिला घोषणा पत्र जारी करेंगी। उत्तर प्रदेश की सभी 403 सीट पर अकेले ही चुनाव लडऩे की घोषणा करने वाली प्रियंका गांधी वाड्रा ने महिलाओं के लिए 40 प्रतिशत सीट भी आरक्षित कर रखी है। बुधवार को दिन में 12 बजे उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ऑफिस में प्रियंका गांधी वाड्रा महिलाओं के लिए पार्टी का घोषणा पत्र जारी करेंगी। प्रियंका ने कहा कि हमने महिलाओं के लिए अलग से एक घोषणा पत्र बनाया है। हम उत्तर प्रदेश की महिलाओं के लिए जो करना चाहते हैं वो उस घोषणा पत्र में होगा। इसको हम कल जारी करेंगे।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की दो दिन से प्लानिंग और स्ट्रेटजी कमेटी की बैठक चल रही है। इस बैठक में कांग्रेस के अभियानों को घर-घर पहुंचाने पर भी हो चर्चा हो रही है। इससे पहले सोमवार को उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणापत्र प्रदेश की प्रगति का दस्तावेज होगा। घोषणा पत्र में युवाओं, किसानों, महिलाओं, व्यापारियों, वंचित वर्ग और सभी तबके के लोगों का विशेष ख्याल रखा जाएगा। इससे पहले प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार को प्रदेश मुख्यालय में घोषणा पत्र कमेटी, समन्वय समिति, इलेक्शन एवं कैंपेन कमेटी समेत चुनाव से जुड़ी कई कमेटियों की मीटिंग में शामिल हुई थीं।

अखिलेश यादव को बताया ज्योतिषी

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जीरो सीटें मिलने के बयान पर प्रियंका गांधी वाड्रा की प्रतिक्रिया सामने आई है। प्रियंका ने कहा कि अखिलेश यादव ज्योतिषी हो सकते हैं कि उन्हें लगता है कि कांग्रेस को शून्य सीटें मिलेंगी, हम भी देखेंगे कि क्या होता है।  

chat bot
आपका साथी