UP Assembly Election 2022: लखनऊ में प्रियंका गांधी वाड्रा का कांग्रेस के चुनाव घोषण पत्र पर मंथन

UP Assembly Election 2022 कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका प्रियंका गांधी वाड्रा ने मेनिफेस्टो समिति और चुनाव अभियान समिति के साथ बैठक की। इस बैठक में उन्होंने उत्तर प्रदेश के विकास के लिए रोजगार शिक्षा किसान और महिलाओं की प्रगति के लिए विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 05:12 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 05:43 PM (IST)
UP Assembly Election 2022: लखनऊ में प्रियंका गांधी वाड्रा का कांग्रेस के चुनाव घोषण पत्र पर मंथन
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका प्रियंका गांधी वाड्रा ने मेनिफेस्टो समिति और चुनाव अभियान समिति के साथ बैठक की।

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बेहद एक्टिव अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा लम्बे अंतराल के बाद सोमवार को लखनऊ पहुंची। लखनऊ में उन्होंने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में विभिन्न कमेटी के साथ बैठक करने के दौरान पार्टी के चुनाव घोषणा पत्र पर भी मंथन किया।

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका प्रियंका गांधी वाड्रा ने मेनिफेस्टो समिति और चुनाव अभियान समिति के साथ बैठक की। इस बैठक में उन्होंने उत्तर प्रदेश के विकास के लिए रोजगार, शिक्षा, किसान और महिलाओं की प्रगति के लिए विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश में पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान की भी योजना बनाने का निर्देश दिया।

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी ने घोषणा पत्र कमेटी और कैंपेन कमेटी के साथ बैठक में विधानसभा चुनावों की तैयारी की चर्चा की। इस बैठक में जनता की राय से तैयार घोषणा पत्र को अंतिम रूप देने पर भी चर्चा की गई। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के के घोषणा पत्र में युवाओं, किसानों, महिलाओं, व्यापारियों, वंचित वर्गों समेत सभी वर्ग की मांग को शामिल किया गया है। प्रियंका गांधी ने कहा कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस का घोषणा पत्र उत्तर प्रदेश की प्रगति का रास्ता तैयार करने वाला दस्तावेज होगा।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बताया कि आज प्रियंका जी की अध्यक्षता में पार्टी के कैंपेन तथा कोर्डिनेशन कमेटी की आज बैठक हुई। इस बैठक में उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति तय हो गई है। बैठक के दौरान ही प्रियंका गांधी ने चुनावी घोषणा पत्र पर चर्चा की। इसको बेहद समृद्ध बनाया जा रहा है। इसी के लिए किसान तथा महिलाओं समेत कई मुद्दों को शामिल करने की भी योजना बन गई है।  

chat bot
आपका साथी