UP Assembly by poll 2019 : प्रचार के अंतिम दौर में आज सीएम योगी आदित्यनाथ की रामपुर, अलीगढ़ व सहारनपुर में सभा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज आजम खां के गढ़ रामपुर के साथ सहारनपुर तथा अलीगढ़ में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Fri, 18 Oct 2019 11:58 AM (IST) Updated:Fri, 18 Oct 2019 12:00 PM (IST)
UP Assembly by poll 2019 : प्रचार के अंतिम दौर में आज सीएम योगी आदित्यनाथ की रामपुर, अलीगढ़ व सहारनपुर में सभा
UP Assembly by poll 2019 : प्रचार के अंतिम दौर में आज सीएम योगी आदित्यनाथ की रामपुर, अलीगढ़ व सहारनपुर में सभा

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश सरकार ने 11 विधानसभा क्षेत्र के उप चुनाव में अपनी प्रतिष््ठा दांव पर लगा दी है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने हर मोर्चा पर अभियान को गति दी है। अभी तक 11 में से आठ विधानसभा क्षेत्र में प्रचार कर चुके सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अंतिम तीन किला में ताल ठोकेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज आजम खां के गढ़ रामपुर के साथ सहारनपुर तथा अलीगढ़ में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। सहारनपुर के गंगोह तथा अलीगढ़ के इगलास सुरक्षित क्षेत्र में सीएम योगी आदित्यनाथ भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाएंगे।

विधानसभा की 11 सीटों पर चल रहे उप चुनाव के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अब तक आठ रैलियों को संबोधित कर चुके हैं और अब सिर्फ तीन विधानसभा क्षेत्रों में उन्हें जाना है। शुक्रवार को योगी सपा सांसद आजम खान के गढ़ रामपुर समेत तीन क्षेत्रों में विजय शंखनाद रैलियों को संबोधित करेंगे।

भाजपा मुख्यालय ने गुरुवार को सीएम योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम जारी किया है। योगी आदित्यनाथ अलीगढ़, रामपुर और सहारनपुर जिले के उप चुनाव वाले विधानसभा क्षेत्रों में जायेंगे। वह अलीगढ़ के इगलास विधानसभा क्षेत्र में 12 बजे भाजपा उम्मीदवार राजकुमार सहयोगी के समर्थन में जनसभा की शुरुआत करेंगे। इसके बाद 1:30 बजे रामपुर में अजीतपुर इंडस्ट्रियल एरिया के सामने भाजपा उम्मीदवार भरत भूषण गुप्ता और दोपहर तीन बजे सहारनपुर के गंगोह में राजकीय इंटर कालेज ननौता का मैदान में भाजपा उम्मीदवार किरत सिंह के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।

रामपुर में मुख्यमंत्री दोपहर 1.45 बजे हेलिकॉप्टर से पहुंचेंगे। शाहबाद रोड पर इंडस्ट्रीयल एरिया के सामने मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए जनसभा स्थल के पास ही हेलीपेड बनाया गया है। करीब एक घंटा रुकने के बाद दोपहर 2.45 बजे वापस चले जाएंगे। यहां से उनका सहारनपुर जाने का कार्यक्रम है। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता चंद्र मोहन ने जायजा लिया। मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक डॉ. अजयपाल शर्मा ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। बाद में कार्यक्रम स्थल पर ही पुलिस फोर्स के जवानों को ब्रीफ किया। फोर्स को समय से ड्यूटीस्थल पहुंचने और सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा में जिले भर की पुलिस फोर्स लगाई है। पैरामिलिट्री के जवानों को भी सुरक्षा में तैनात किया गया है। इसके अलावा बाहरी जिलों से भी फोर्स आई है। एक अपर पुलिस अधीक्षक, दो क्षेत्राधिकारी, आठ थाना प्रभारी मय हमराह, 75 दारोगा, 15 महिला दारोगा, 250 कांस्टेबिल, 11 ट्रैफिक पुलिस के जवान शामिल हैं।  

chat bot
आपका साथी