Lucknow University: यूजीसी (नेट) के कारण टली PG अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं

विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा पीजी अंतिम सेमेस्टर की टाली गई परीक्षाओं के लिए नई तारीखों की भी घोषणा कर दी गई है। यूपी बोर्ड 10वीं की इम्प्रूवमेंट और इंटर की कंपार्टमेंट परीक्षा की प्रयोगात्मक परीक्षा 29 और 30 सितंबर को राजकीय जुबिली कॉलेज में आयोजित की जाएगी।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 11:30 PM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 07:01 AM (IST)
Lucknow University: यूजीसी (नेट) के कारण टली PG अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं
यूपी बोर्ड : इम्प्रूवमेंट-कंपाटर्मेंट परीक्षा के प्रैक्टिकल 29-30 सितंबर को।

लखनऊ, जेएनएन। लखनऊ विश्वविद्यालय की पीजी अंतिम वर्ष की परीक्षाओं को यूजीसी (नेट) की परीक्षाओं के चलते टाल दिया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा पीजी अंतिम सेमेस्टर की टाली गई परीक्षाओं के लिए नई तारीखों की भी घोषणा कर दी गई है। इसके तहत सितंबर में होने वाली परीक्षा में आप अक्टूबर में होंगी। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो आनंद मुरारी सक्सेना ने बताया कि परीक्षाओं के केंद्र और समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

कोर्स                                           परीक्षा तिथि          नई घोषित- परीक्षा तिथि

एमकॉम अप्लाइड इकोनॉमिक्स  :    30.09.20          03.10.20

एमए इकोनॉमिक्स :                       30.09.20          06.10.20

एमपीएड :                                   29.09.20          03.10.20

एमए (डिप्लोमा इन ट्रांसलेशन):       01.10.20           03.10.20

यूपी बोर्ड : इम्प्रूवमेंट-कंपाटर्मेंट परीक्षा के प्रैक्टिकल 29-30 सितंबर को

यूपी बोर्ड 10वीं की इम्प्रूवमेंट और इंटर की कंपार्टमेंट परीक्षा की प्रयोगात्मक परीक्षा 29 और 30 सितंबर को राजकीय जुबिली कॉलेज में आयोजित की जाएगी। डीआइओएस ऑफिस से इसके लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं। डीआइओएस डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा प्रयोगात्मक परीक्षा संपन्न कराने के लिए परीक्षकों की नियुक्ति कर दी गई है। परीक्षा के दौरान शारीरिक दूरी और कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पूरा पालन किया जाएगा। बिना मास्क के विद्यार्थियों को केंद्र के अंदर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

सिटिंग प्लानिंग में भी शारीरिक दूरी के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही केंद्र का एक दिन पहले ही सैनिटाइजेशन कराया जाएगा। वहां पर सैनिटाइजर, साबुन और डिटाल आदि की व्यवस्था की जाएगी। डीआइओएस ने बताया कि छात्र-छात्राएं अपने निर्धारित केंद्र के प्रिंसिपल से संपर्क कर लें। उक्त तिथियों में प्रयोगात्मक परीक्षा में शामिल हों। विद्यालय के प्रिंसिपल हाईस्कूल के आंतरिक मूल्यांकन के विषयवार अंकों की सूची तथा इंटर के प्रयोगात्मक परीक्षकों द्वारा प्राप्तांक से संबंधित ओमएमआर शीट क्षेत्रीय कार्यालय में पांच अक्टूबर तक अवश्य भेज दें।

chat bot
आपका साथी