केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर का कांग्रेस पर हमला, बोले; कोरोना काल में रायबरेली से दूर रहीं सोनिया गांधी

केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री कौशल किशोर ने कांग्रेस पर निशाना साधा। कहाकि रायबरेली की सांसद सोनिया गांधी कोरोना काल कभी अपने लोगों के बीच नहीं आईं। भाजपा के कार्यकर्ता विधायक मंत्री कोरोना पॉजिटिव होने के बाद भी वर्चुअल मीटिंग करते रहे।

By Vikas MishraEdited By: Publish:Tue, 17 Aug 2021 03:01 PM (IST) Updated:Wed, 18 Aug 2021 09:47 AM (IST)
केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर का कांग्रेस पर हमला, बोले; कोरोना काल में रायबरेली से दूर रहीं सोनिया गांधी
केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर मंगलवार को रायबरेली में जन आशीर्वाद यात्रा लेकर पहुंचे।

रायबरेली, जागरण संवाददाता। केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री कौशल किशोर ने कांग्रेस पर निशाना साधा। कहाकि रायबरेली की सांसद सोनिया गांधी कोरोना काल कभी अपने लोगों के बीच नहीं आईं। भाजपा के कार्यकर्ता, विधायक, मंत्री कोरोना पॉजिटिव होने के बाद भी वर्चुअल मीटिंग करते रहे। ठीक होने के बाद गांव-गांव का हाल जाना। केंद्रीय मंत्री मंगलवार को यहां जन आशीर्वाद यात्रा लेकर आए थे। उन्नाव से होते हुए यात्रा कस्बे के नगर पंचायत कार्यालय पहुँची, जहां भाजपाइयों द्वारा फूल मालाओं से स्वागत किया गया।

स्वागत समारोह के बाद मंत्री ने कार्यकर्ताओं व समर्थकों को संबोधित किया। नगर पंचायत कार्यालय से यात्रा शिवगढ़ रोड होते हुए तिलेंडा गांव पहुँची, जहां कौशल किशोर ने जनसभा को संबोधित किया है। उन्होंने कहा कि कौशल किशोर यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ता लगातार प्रदेश को नशा मुक्त करने के लिए प्रयास कर रहे हैं। अभियान चलवाकर 15 अगस्त 2022 तक प्रदेश के 75 लाख लोगों को नशा मुक्ति का संकल्प दिलाएंगे। रायबरेली जनपद में आगामी एक वर्ष के भीतर पांच लाख लोगों को नशा मुक्ति अभियान में जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि नशा मुक्त समाज बनाने के लिए सबसे पहले खुद नशा मुक्त होना पड़ेगा।

भाजपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि मोदी सरकार किसानों के लिए तमाम कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। किसान सम्मान निधि से किसानों को नवाजा गया है। गरीब लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिए जा रहे हैं। मंत्री ने शिवगढ़ में बीबी आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित किया। युवाओं को नशे से दूर रहने का आह्वान किया। इसके बाद यात्रा बाराबंकी जिले के लिए रवाना हो गई। ब्लाक प्रमुख अमन सिंह दउवा , नगर पंचायत अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह उर्फ रामजी , पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष हरिकृष्ण पांडे , परवेश वर्मा , सुनील सागर , रामकिशोर वर्मा , मयंक रंजन द्विवेदी , केकेवाई बी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धर्मराज रावत , मिथिलेश रावत , उत्तम रावत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

chat bot
आपका साथी