अयोध्या में बोले केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, देश के स्वच्छता अभियान से जुड़ें युवा

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने देश के नौजवानों से स्वच्छता अभियान से जुड़ने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि हम देश की आजादी के लिए बलिदान नहीं दे पाए लेकिन देश की स्वच्छता के लिए योगदान दे सकते हैं।

By Vikas MishraEdited By: Publish:Sat, 30 Oct 2021 03:56 PM (IST) Updated:Sat, 30 Oct 2021 03:56 PM (IST)
अयोध्या में बोले केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, देश के स्वच्छता अभियान से जुड़ें युवा
अनुराग ठाकुर ने कहा, हमें देश की स्वच्छता अभियान के लिए आगे आना चाहिए।

लखनऊ, जेएनएन। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने देश के नौजवानों से स्वच्छता अभियान से जुड़ने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि हम देश की आजादी के लिए बलिदान नहीं दे पाए, लेकिन देश की स्वच्छता के लिए योगदान दे सकते हैं। अनुराग ठाकुर शनिवार को अवध विश्वविद्यालय में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत एक माह तक चलने वाले स्वच्छ भारत अभियान पर एक संगोष्ठी को संबोधित करने पहुंचे। उन्होंने स्वच्छता अभियान में देश में विभिन्न स्थानों से 75 लाख किलो प्लास्टिक कूड़ा कचरा एकत्रित करने का लक्ष्य रखा गया था। इसके सापेक्ष एक महीने से कम की अवधि में ही अब तक 108 लाख किलो प्लास्टिक कचरा एकत्रित कर लिया गया। उन्होंने बताया कि यह प्लास्टिक कचरा तीन लाख 41 हजार गांव और जगहों से इकट्ठा किया गया है। 

केंद्रीय खेल मंत्री के मुताबिक, इस अभियान की शुरुआत प्रदेश में प्रयागराज से शुरू हुई थी और समापन अयोध्या में हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि प्लास्टिक गलता नहीं है, इसलिए यह पशुओं के लिए बेहद हानिकारक होता है। लोग खाना-खाने के बाद प्लास्टिक के रैपर कहीं भी फेंक देते हैं। इसे कूड़ेदान में ही डालना चाहिए। देश का प्रत्येक नागरिक अपने आसपास स्वच्छता की जिम्मेदारी स्वयं निभाएं तो बड़ी बदलाव लाया जा सकता है। खेल मंत्री बोले, देश का युवा राष्ट्र निर्माण और देश को स्वच्छ बनाने की दिशा में बड़ा योगदान दे सकता है। देश में दो साल में 11 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश खुले में शौच से मुक्त हुआ है। उन्होंने कहा कि 80% बीमारियों का कारण गंदा पानी पीना होता है। उन्होंने कहा कि शौचालय न होने के कारण बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे बीमार होते थे। केंद्र सरकार हर घर नल और हर घर जल के द्वारा सभी को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य कर रही है। 

chat bot
आपका साथी