Tragic: गोंडा में अनियंत्रित पिकअप घर में घुसी, तख्‍त पर खाना खा रहा परिवार कुचला, मां-बेटी की मौत, तीन घायल

गोंडा में बुधवार रातबभनजोतिया तिराहे पर स्थित एक घर में अनियंत्रित होकर पिकअप घुस गई। इसमें मां-बेटी की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। तीनों घायलों का इलाज चल रहा है। जहां दो की हालत नाजुक बताई जा रही है।

By Rafiya NazEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 12:19 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 05:01 PM (IST)
Tragic: गोंडा में अनियंत्रित पिकअप घर में घुसी, तख्‍त पर खाना खा रहा परिवार कुचला, मां-बेटी की मौत, तीन घायल
गोंडा में बुधवार देर रात एक पिकअप अनियंत्रित होकर घर में घुस गई।

गोंडा, संवादसूत्र। बुधवार रात छपिया के मसकनवा-बभनान मार्ग पर बभनजोतिया तिराहे पर स्थित एक घर में अनियंत्रित होकर पिकअप घुस गई। इसमें मां-बेटी की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। तीनों घायलों का इलाज चल रहा है। जहां दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। बताया जाता है कि बभनजोतिया गांव निवासी जयसिंह गुप्त के परिवारजन बुधवार की रात बरामदे में खाना खाने के लिए तख्त पर बैठे थे। तभी तेज गति से आ रही पिकअप अनियंत्रित होकर घर में घुस आई। इसमें गुड़िया, उसकी बेटी खुशी, रेखा व जय सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां गुड़िया को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। जबकि बेटी खुशी की उपचार के दौरान मौत हो गई। रेखा व पिकअप चालक रामकिशुन निवासी बहिराडीह का भी इलाज चल रहा है। छपिया थानाध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि पिकअप को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने के बाद आरोपित चालक के खिलाफ मुकदमा किया जाएगा।

मां-बेटी की मौत से सदमे में परिवारजन: घर में जहां कुछ देर पहले खाना खाने की तैयारी चल रही थी वहां पलभर में मातम पसर गया। आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे। पिकअप के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला गया। लहुलुहान लोगों को सामने देख चीख-चीत्कार मच गया। बेटा अजय व आलोक अपनी मां व बहन की मौत से सदमे में है। परिवारजन का रोरोकर हाल बेहाल है। वही आसपास के लोगों को घटना को लेकर यकीन ही नहीं हो रहा है।

आटा चक्की की है दुकान: जयसिंह गुप्ता की सड़क के बगल मकान है। इसमें आटा-चक्की की भी दुकान है। वह दुकान से परिवार का भरण पोषण करता है। करीब तीन दशक से उसकी दुकान चल रही है। उसका बड़ा बेटा आलोक मेडिकल की दुकान करता है।

chat bot
आपका साथी