सीतापुर से लखनऊ आए चाचा ने र‍िश्‍ते क‍िए तार-तार, भतीजे को बेहोश कर उसकी पत्‍नी से क‍िया दुष्‍कर्म

वहीं एक अन्‍य मामले में पारा पुलिस ने 14 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपित आकाश को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप‍ित ने क‍िशोरी को लस्सी में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। आरोप‍ित उन्नाव के सफीपुर का रहने वाला है।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 10:47 AM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 04:53 PM (IST)
सीतापुर से लखनऊ आए चाचा ने र‍िश्‍ते क‍िए तार-तार, भतीजे को बेहोश कर उसकी पत्‍नी से क‍िया दुष्‍कर्म
मडिय़ांव क्षेत्र की घटना, पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार, भेजा जेल।

लखनऊ, जेएनएन। मडिय़ांव क्षेत्र में मुंह बोले भतीजे घर पहुंचे चाचा ने शराब में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे बेहोश कर दिया। इसके बाद भतीजे की पत्नी के साथ दुष्कर्म किया। विरोध पर जमकर पीटा और धमकी देते हुए भाग निकला। पीडि़ता की तहरीर पर इंस्पेक्टर मडिय़ांव मनोज कुमार सि‍ंह ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

इंस्पेक्टर मडिय़ांव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित रचित द्विवेदी निवासी गांधीनगर सिधौली सीतापुर का है। मंगलवार रात वह मडिय़ांव में रहने वाले अपने मुंह बोले भतीजे के यहां गया। भतीजे के साथ पीछे के कमरे में बैठकर शराब पी। इस दौरान रचित ने शराब में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे अचेत कर दिया। इसके बाद रचित ने उसकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध पर जमकर पीटा और दुष्कर्म करने के बाद धमकी देते हुए भाग निकला। पीडि़ता की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मंगलवार देर रात उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार

पारा पुलिस ने 14 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपित आकाश को गिरफ्तार कर लिया है। इंस्पेक्टर राजेश कुमार के मुताबिक गिरफ्तार आरोपित बुद्धेश्वर चौराहे से किशोरी को बहला-फुसलाकरमोहान ले गया था। वहां लस्सी में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। आकाश मूलरूप से उन्नाव के सफीपुर का रहने वाला है। 

खाते से उड़ाए 1.10 लाख

साइबर जालसाज ने निलमथा रेवतापुर निवासी विजय पाल को एक एप डाउनलोड करने का झांसा देकर उनके खाते से 1.10 लाख रुपये उड़ा दिए। कैंट थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। इंस्पेक्टर नीलम राणा ने बताया कि जालसाज ने विजय पाल को फोन किया और उन्हें बातों में फंसाकर एप डाउनलोड करने के लिए कहा। इसके बाद खाते की डिटेल ली और रुपये उड़ा दिए।  

chat bot
आपका साथी