लखनऊ में किशोरी से सरेआम छेड़छाड़ के बाद दो पक्षों में संघर्ष, जमकर हुआ पथराव; दारोगा चोटिल

लखनऊ नाकाक्षेत्र के राजेंद्र नगर का मामला। शनिवार रात हुई दुस्साहिसक वारदात। किशोरी की तहरीर पर दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज। दारोगा की पीठ पर लगी ईंट। सरे पक्ष से किशोरी के रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

By Divyansh RastogiEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 11:16 PM (IST) Updated:Mon, 17 May 2021 07:24 AM (IST)
लखनऊ में किशोरी से सरेआम छेड़छाड़ के बाद दो पक्षों में संघर्ष, जमकर हुआ पथराव; दारोगा चोटिल
लखनऊ नाकाक्षेत्र के राजेंद्र नगर का मामला। किशोरी की तहरीर पर दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश की राजधानी में शनिवार रात दुस्साहसिक वारदात हुई। यहां एक शादीशुदा युवक ने मंदिर जा रही किशोरी से छेड़छाड़ की। विरोध पर धमकाते हुए उसे पीट दिया। इस पर किशोरी ने फोन कर अपने रिश्तेदारों को बुला लिया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट और पथराव हुआ। सूचना पर नाका पुलिस पहुंची तो पथराव में एक ईंट दारोगा संजय गिरी को भी लगी। जिससे वह चोटिल हो गए।

गाली-गलौज के बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू: मामला नाका थानाक्षेत्र के राजेंद्र नगर का है। यहां की रहने वाली किशोरी (15) शनिवार रात मंदिर जा रही थी। आरोप है कि इस बीच पड़ोस में रहने वाले अजय सोनकर ने उसे रोका और छेड़छाड़ करने लगा। किशोरी के विरोध पर उसके छोटे भाई को जान से मारने की धमकी देते हुए पीटने लगा। इस पर किशोरी ने भागकर अपनी जान बचाई। इसके बाद किशोरी ने फोन कर ऐशबाग निवासी अपने रिश्तेदार को बुला लिया। रिश्तेदार तीन से चार युवकों के साथ अजय के यहां पहुंचा। गाली-गलौज के बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। देखते-देखते दोनों पक्ष एक दूसरे पर पथराव करने लगे। घटना से मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। आस पड़ोस के लोगों में दहशत फैल गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर नाका थाने के दारोगा संजय गिरी पुलिस बल के साथ पहुंचे। इस बीच पथराव में एक ईंट दारोगा की पीठ पर पड़ी। जिससे वह भी चोटिल हो गए। पुलिस दोनों पक्षों को थाने लेकर पहुंची। जहां, किशोरी की तहरीर पर अजय उसकी पत्नी और साली समेत अन्य के खिलाफ छेड़छाड़ मारपीट और धमकी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं, अजय की पत्नी की तहरीर पर किशोरी के रिश्तेदार समेत कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इंस्पेक्टर नाका मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि एक पक्ष से अजय और दूसरे पक्ष से किशोरी के रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

बिरहाना में बड़े हादसे के इंतजार में पुलिस: नाका क्षेत्र में बिरहाना पार्क के आस-पास सुबह से लेकर देर रात तक लॉकडाउन की धज्जियां अराजकतत्व उड़ाते रहते हैं। पुलिस को यहां किसी बड़े हादसे का इंतजार है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पार्क में दिन भर अराजकतत्व जुआं खेलते और स्मैक बिक्री करते हैं। वहीं, रात आठ बजे से देर रात तक यहां शराबियों का जमावड़ा रहता है। शराब पीने के बाद पार्क के बाहर बोतलें फोड़ते हैं। इन अराजकतत्वों के कारण यहां रहने वाले लोगों और उनके घर की महिलाओं तक का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। नशेबाज रात भर हंगामा करते हैं। जिसके कारण बच्चे पढ़ाई नहीं कर पाते। इंस्पेक्टर नाका ने बताया कि क्षेत्र में गश्त की जा रही है। लॉकडाउन का पालन न करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी