लखनऊ में गिरे पांच मकान, मलबे में दबकर तीन की मौत-आठ घायल

मकान गिरने से मलबे में एक 11 साल की बच्ची आशी मिश्रा और उसकी मां सरिता (45 ) दब गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला।

By Edited By: Publish:Fri, 03 Aug 2018 10:36 AM (IST) Updated:Fri, 03 Aug 2018 02:23 PM (IST)
लखनऊ में गिरे पांच मकान, मलबे में दबकर तीन की मौत-आठ घायल
लखनऊ में गिरे पांच मकान, मलबे में दबकर तीन की मौत-आठ घायल

लखनऊ (जेएनएन)। सावन के महीने में लगातार हो रही बारिश अपना कहर बरसा रही है। जिसकी वजह से अाज सुबह राजधानी लखनऊ में बारिश से पांच मकान गिर गये जिसमें राय उमानाथ प्रेक्षागृह की दीवार गिरी। आठ लोगों के घायल होने की सूचना गणेशगंज, अमीनाबाद और निशातगंज में हुई घटना।  उदयगंज के मुरली नगर में मकान गिरा 5-6 लोगों के दबने की सूचना दो की मौत हुई है। इम्तियाज और किन्नू चाचा भतीजा थे दोनों अमीनाबाद में जर्जर मकान के मालिकों को पुलिस दे रही नोटिस हुसैनगंज में भी जर्जर मकान गिरने की सूचना है। 

गणेशगंज में एक पुराना मकान तरह से ढह गया। इस दौरान मकान के अंदर लोग मौजूद थे। बताया जा रहा है कि मकान गिरने से मलबे में एक 11 साल की बच्ची आशी मिश्रा और उसकी मां सरिता (45 ) दब गए। पुलिस प्रशासन की टीम राहत कार्य में जुटी है। एक सप्ताह से लखनऊ और आस पास के इलाके में लगातार बारिश हो रही है। गणेशगंज में बिल्डिंग 60-70 साल पुरानी थी।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला। बच्ची की हालत गंभीर होने पर आनन-फानन में उसे ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। वहीं महिला को बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मकान दो मंजिला है। आसपास के चार मकान हिल रहे हैं। उनमें दरारें हैं। घटना के समय घर में बच्ची और उसकी मां दूसरी मंजिल पर थी। पिता सर्वेश बेटे गौरव को छोड़ने स्कूल गए थे। बिल्डिंग में परिवार के 6 लोग और एक आया समेत कुल 7 लोग थे। मलबे में दो लोग दब गए थे। एक बच्ची की मौत हो गई, घायल महिला को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसका इलाज चल रहा है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। परिवार के बाकी 5 लोग पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

हाल लेने पहुंची महापौर संयुक्ता भाटिया: वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही महापौर संयुक्ता भाटिया घटनास्थल पहुंची और मृतक बच्ची के परिजनों का हाल लिया। मेयर संयुक्ता भाटिया ने कहा कि सभी जर्जर मकानों को नोटिस जारी की जाए। उन्होंने सर्वेश के परिवार को लेकर दुःख प्रकट किया।

#Lucknow : एक सप्ताह से लगातार हो रही बारिश में ढहा आशियाना, मलबे में दबकर बच्ची की मौत-मां की हालत गंभीरhttps://t.co/gsDDwmHfms@Uppolice @lucknowpolice @lda_vc @CMOfficeUP pic.twitter.com/OjqU3YAFVi

— Dainik Jagran LKO (@dainikjagranlko) August 3, 2018

दीवारे गिरने से दो की मौत
हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम सडिला निवासी रामकिशोर 50 पुत्र मलखे, बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सदिकामऊ निवासी मुरारीलाल 65 बाबूराम की दीवार गिरने से मौत हो गई।

कोतवाली परिसर में भी गिरी थी दीवार: बारिश के चलते चौक कोतवाली परिसर में 30 जुलाई को दीवार गिर गई थी। हादसे में परिसर में रखी लावारिस दाखिल एक टेंपो और एक ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गई। हालाकि कोई हताहत नहीं हुआ।

लखीमपुर: जिले के नकहा इलाके में शारदा नदी तेजी से कटान कर रही है। पलिया में शारदा खतरे के निशान से करीब डेढ़ मीटर ऊपर बह रही है। इससे इलाके के नयापुरवा समेत कई गावों में बाढ़ का पानी पहुंचने लगा है। सीतापुर: जिले गुरुवार को घाघरा व शारदा नदियों में करीब दो फुट पानी और बढ़ा है। बसंतापुर, ताहपुर व अन्य तलहटी के गाव में कटान जारी है। प्रभावित परिवार गृहस्थी उठाकर सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं। मेउड़ी छोलहा ग्राम पंचायत के मजरा पासिनपुरवा का अस्तित्व शारदा ने समाप्त कर दिया है। अब इस गाव में कोई भी परिवार नहीं है।

गणेशगंज स्थित सर्वेश मिश्रा का 2 मंजिला मकान जो काफी जर्जर था बारिश की वजह से गिर गया जिसमें सर्वेश की पत्नी सरिता व बेटी आशी दब गई,जिनको निकालकर पत्नी सरिता मिश्रा को बलरामपुर अस्पताल भर्ती कराया गया है व बेटी आशी उम्र 10 वर्ष को गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया।— Lucknow Police (@lucknowpolice) August 3, 2018

बहराइच: यहां बाढ़ जैसे हालात बन गए। एनडीआरएफ की टीम गाव में रेस्क्यू कर रही है। महिला-पुरुषों समेत पानी में फंसे 85 लोगों को बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया है। बारिश के दौरान गिरी दीवार से महिला घायल हो गई।

बाराबंकी: जिले में घाघरा नदी का जलस्तर दो सेंटीमीटर प्रति घटे की दर से बढ़ रही है। नकहरा के पास एल्गिनब्रिज चरसड़ी तटबंध का रिंग तटबंध कट रहा है। दीवार गिरने से एक महिला की मौत हो गई। गोंडा: जिले में बारिश के दौरान हुई दुर्घटनाओं में तीन की मौत हो गई।

फैजाबाद: जिले के रुदौली में दुर्गीपुरवा व सहजना का संपर्क मार्ग टूट गया। उमापुर-रेछघाट मार्ग भी धंस गया। हरदोई व अंबेडकरनगर में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई।

chat bot
आपका साथी