मुख्तार अंसारी के करीबी जुगनू वालिया इशारे पर हुई थी होटल माल‍िक की हत्‍या, लखनऊ में दो गिरफ्तार

बीते दिनों हत्या में जेल भेजे गए दीपक मखीजा और जसप्रीत को पुलिस ने रिमांड पर लिया था। दो दिन की रिमांड के दौरान पूछताछ में जोगिंदर और नितीश के बारे में जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Tue, 16 Nov 2021 09:47 PM (IST) Updated:Wed, 17 Nov 2021 07:03 AM (IST)
मुख्तार अंसारी के करीबी जुगनू वालिया इशारे पर हुई थी होटल माल‍िक की हत्‍या, लखनऊ में दो गिरफ्तार
आलमबाग के चंदर नगर में रेस्टोरेंंट मालिक की गोली मार कर हत्या का मामला।

लखनऊ, जागरण संवाददाता। आलमबाग में चिकचिक रेस्टोरेंट के संचालक जसविंदर सिंह उर्फ रोमी की हत्या के मामले में दो अन्य आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार हत्यारोपितों में जोगिंदर सिंह उर्फ बोनी और नितीश भटनागर है। हत्या बाहुबली मुख्तार अंसारी के गुर्गे जुगुनू वालिया के इशारे पर की गई थी। पुलिस अब वारदात में शामिल एक अन्य की तलाश में दबिश दे रही है। इंस्पेक्टर अनिल सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित जोगिंदर ऐशबाग पुल के पास और नितीश बिरहाना जोशी टोला में का रहने वाला है।

रिमांड पर आरोपितों से पूछताछ में पुलिस को मिले साक्ष्य : बीते दिनों हत्या में जेल भेजे गए दीपक मखीजा और जसप्रीत को पुलिस ने रिमांड पर लिया था। दो दिन की रिमांड के दौरान पूछताछ में जोगिंदर और नितीश के बारे में जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की। दोनों को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। हत्या में एक आरोपित अभी और फरार चल रहा है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस को पूछताछ में पता चला कि हत्या जुगुनू वालिया के इशारे पर हुई थी। जुगुनू वालिया, बाहुबली मुख्तार अंसारी का करीबी है।

जसविंदर को मारी गई थीं दो गोलियां : एसीपी आलमबाग ने बताया कि बीते 27 अक्टूबर की रात चिकचिक रेस्टोरेंट के मालिक जसविंदर को कार सवार दीपक मखीजा और उसके साथी जसप्रीत ने मारा था। दोनों का जसविंदर से विवाद हुआ था। इसके बाद दीपक मखीजा ने दो गोलियां मारी थी।सीने और पेट में गोली लगने से ट्रामा में इलाज के दौरान जसविंदर की मौत हो गई थी। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। दोनों को शुक्रवार को रिमाडं पर लिया गया था। शनिवार को उनकी निशानदेही पर एसीपी कैंट के दफ्तर के पीछे से वारदात में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद की गई थी। रुपयों को लेकर विवाद था। इसके अलावा वर्चस्व समेत कई अन्य विवाद भी उनके बीच चल रहे थे।

chat bot
आपका साथी