बाराबंकी में पुरानी रंजिश के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक घायल

बाराबंकी के कोतवाली नगर अंतर्गत ग्राम लक्ष्मणपुरी कॉलोनी का मामला। एक पक्ष ने दूसरे पर मारी गोली।

By Divyansh RastogiEdited By: Publish:Tue, 14 Jul 2020 12:05 AM (IST) Updated:Tue, 14 Jul 2020 06:43 AM (IST)
बाराबंकी में पुरानी रंजिश के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक घायल
बाराबंकी में पुरानी रंजिश के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक घायल

बाराबंकी, जेएनएन। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में सोमवार देर रात एक युवक ने दो लड़कों पर अपने साथियों के साथ ताबड़तोड़ कई फायर किए।  इसमें दो युवकों को गोली लगी है। बताया जा रहा है कि घटना लंबे अरसे से वर्चस्व की लड़ाई के चलते हुई। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर गोलियां चला जिसमें दो युवक घायल हुए।  

ये है पूरा मामला

मामला कोतवाली नगर अंतर्गत ग्राम लक्ष्मणपुरी कॉलोनी का है। यहां के निवासी पुष्कर वर्मा और उसके विपक्षी निखिल के बीच में लंबे अरसे से वर्चस्व की लड़ाई चली आ रही है। इसी लड़ाई के चलते कुछ माह पूर्व निखिल ने अपने साथियों के साथ पुष्कर वर्मा पर हमला किया था। नगर कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि पुष्कर वर्मा ने अपने साथियों के साथ दो युवकों को गोली मारी है। जिसमें से निखिल के पैर और हाथ में गोली लगी है, जबकि उसका साथी विश्वजीत का पता नहीं चल सका है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपित की तलाश जारी है।  

chat bot
आपका साथी