उत्तर प्रदेश में मोहर्रम के जुलूस से जुड़े हादसों में दो की मौत, 26 झुलसे

उत्तर प्रदेश में मोहर्रम पर अलग-अलग जिलों में हुए हादसों में दो सोगवारों की मौत हो गई जबकि ताजिया में आग लगने से 26 लोग झुलस गए।

By Nawal MishraEdited By: Publish:Fri, 21 Sep 2018 09:55 PM (IST) Updated:Fri, 21 Sep 2018 11:19 PM (IST)
उत्तर प्रदेश में मोहर्रम के जुलूस से जुड़े हादसों में दो की मौत, 26 झुलसे
उत्तर प्रदेश में मोहर्रम के जुलूस से जुड़े हादसों में दो की मौत, 26 झुलसे

लखनऊ (जेएनएन)। मोहर्रम पर अलग-अलग हादसों में दो सोगवारों की मौत हो गई जबकि ताजिया में आग लगने से 26 लोग झुलस गए। वहीं मातम के दौरान छुरी लगने से मातम मना रहे व्यक्ति की हाथ कट गया। फैजाबाद के कुमारगंज गांव के आठ लोग और अमेठी के जगदीशपुर में मोहर्रम की जियारत करने कुड़वा घाट से नाव लेकर जगदीशपुर थाने क्षेत्र के गौहर का पुरवा जा रहे थे। आधी रात के बाद गोमती नदी का बहाव तेज होने से नाव पलट गई। फैजाबाद से पीएसी के पहुंचने के बाद दोनों जिलों की टीमों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। पांच घंटे बाद टीम ने मोहम्मद हसीब (13) पुत्र मोहम्मद शफीक निवासी पूरे झारियक कुमारगंज का शव बरामद किया। बाकी लोग बचा लिए गए। 

जलता ताजिया गिरने भगदड़

बाराबंकी जिले के थाना फतेहपुर के ग्र्राम पकरिया पुरवा में कंधे पर रखकर दफन करने के लिए ले जाया जा रहा ताजिया बिजली के तार में उलझ गया। इससे उसमें आग लग गई। इस दौरान जलता हुआ ताजिया लतीफ (45) पर गिर गया। इसमें वह बुरी तरह झुलस गया। घटना के दौरान वहां भगदड़ मच गई। उसे लखनऊ के सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं ताजिया के जुलूस में छूरी से मातम मना रहे मो. अबरार (25) का दायां हाथ कट गया।

गोंडा में आठ वर्षीय बच्चे की मौत 

गोंडा के परसपुर थाना क्षेत्र के आंटा कस्बे में मुहर्रम जुलूस के दौरान दीवार गिरने से आठ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई जबकि उसका जख्मी हो गया। इलाहाबाद के लालगोपालगंज में हाईटेंशन विद्युत तार से ताजिया टकरा गया। करंट की चपेट में आने से ताजिया पकड़े छह सोगवार झुलस गए। वहीं, हंडिया के पहाड़पुर गांव में भी ताजिया जुलूस करंट की चपेट में आ गया, जिसमें तीन अकीदतमंद झुलस गए।

अमरोहा में करेंट से 16 लोग झुलसे

अमरोहा में डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव कनपुरा में कर्बला जाते समय 25 फीट ऊंचा ताजिया बिजली के तार से छू गया। इससे उसमें करंट उतर आया। इससे एक ही गांव के 16 लोग झुलस गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पांच की हालत नाजुक होने पर मेरठ रेफर किया गया है। 

chat bot
आपका साथी