UP के रायबरेली में दर्दनाक हादसा: कार और बाइक की जोरदार टक्कर, दो की मौत; एक की हालत गंभीर

UP Raebareli Accident लालगंज रायबरेली मुख्य मार्ग पर बाल्हेमऊ गांव के सामने की घटना। कार और बाइक की जोरदार टक्कर कार अनियंत्रित होकर ड़क किनारे खड्डे में गिरी। हादसे में दो की मौत एक की हालत गंभीर। जख्मी जिला अस्पताल रेफर।

By Divyansh RastogiEdited By: Publish:Wed, 12 May 2021 09:28 PM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 12:03 AM (IST)
UP के रायबरेली में दर्दनाक हादसा: कार और बाइक की जोरदार टक्कर, दो की मौत; एक की हालत गंभीर
UP, Raebareli Accident: कार और बाइक की जोरदार टक्कर, कार अनियंत्रित होकर ड़क किनारे खड्डे में गिरी।

रायबरेली, जेएनएन। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में बुधवार को कार और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से दो की मौत हो गई। एक व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर दशा में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। 

कार अनियंत्रित होकर ड़क किनारे खड्डे में गिरी: घटना लालगंज रायबरेली मुख्य मार्ग पर बाल्हेमऊ गांव के सामने की है। बुधवार की शाम लगभग सात बजे रायबरेली की तरफ से आ रही बाइक को लालगंज की तरफ से जा रही कार ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार पप्पू उर्फ रहीसुद्दीन पुत्र सरफुद्दीन तथा खैरुल इस्लाम पुत्र शमशुल इस्लाम निवासी बहाई तथा कार सवार धर्मेंद्र पुत्र बलदेव यादव निवासी पूरे बछऊ मजरे बन्नामऊ गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्डे में चली गई। दुर्घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। तत्काल इसकी सूचना लालगंज पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे धर्मेंद्र यादव को बाहर निकालने के साथ ही उन्हें व बाइक सवार पप्पू को सीएचसी लालगंज पहुंचाया। जबकि मौके पर ही दम तोड़ चुके खैरुल इस्लाम के शव को ग्रामीणों की बढ़ती भीड़ के चलते पुलिस ने मौके से ही जिला अस्पताल भिजवा दिया। दूसरी ओर सीएचसी में चिकित्सकों ने धर्मेंद्र यादव को मृत घोषित कर दिया। पप्पू को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया है। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित परिवार में मातम छा गया। बहाई गांव से बड़ी संख्या में ग्रामीण लालगंज अस्पताल पहुंच गए। 

दारोगा संतोष कुमार ने बताया कि लालगंज अस्पताल में मृत घोषित किए गए व्यक्ति की शिनाख्त धर्मेंद्र यादव के रूप में करते हुए परिजनों को घटना की जानकारी दी गई है। अस्पताल पहुंचे उनके पड़ोसी ने बताया कि धर्मेंद्र कार से गांव के ही एक युवक के साथ गया था।

chat bot
आपका साथी