बाराबंकी में दो सगे भाइयों की नदी में डूबकर मौत, परिवार में मचा कोहराम

काफी देर जब बच्चे घर नहीं आए तो परिवारजन बच्चों को ढूंढ़ने निकले तो देखा कि बच्चों के कपड़े व चप्पल नदी किनारे पड़े हैं और बच्चे नहीं हैं। अनहोनी की शंका पर परिवारजन विचलित होकर रोने लगे। देखते ही देखते मौके पर काफी लोग पहुंच गए।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 12:35 PM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 12:35 PM (IST)
बाराबंकी में दो सगे भाइयों की नदी में डूबकर मौत, परिवार में मचा कोहराम
नदी से भैंस को निकालते समय किशोर गहरे पानी में पहुंचे।

बाराबंकी, जेएनएन। तुरकौली के दो किशोर भैंस चराने गए थे। भैंस सुमली नदी में चली गई। थोड़ी देर के बाद भैंस जब नदी से बाहर नहीं निकली तो कि दोनों भाइयों को चिंता हुई और वह स्वयं भैंस को नदी से बाहर निकालने के लिए कूद पड़े। नदी में पानी कम था, लेकिन एक जगह ऐसी थी, जगह काफी गहरा था। वहीं पर दोनों भाई फंस गए, चिल्लाए भी, लेकिन वहां कोई बचाने वाला नहीं था। बच्चों की डूबकर मौत हो गई। थाना मोहम्मदपुरखाला के ग्राम तुरकौली निवासी अमरेश सिंह के दो पुत्र 14 वर्षीय राज, 12वर्षीय महेंद्र शुक्रवार को गांव के उत्तर सुमली नदी के निकट भैंस चराने गए थे। भैंस चरते-चरते नदी में चली गई। तो दोनों भाई भैंस को निकालने नदी में चले गए। नदी में पानी तो बहुत अधिक नहीं था, किंतु नदी में एक गहरे गड्ढे में दोनों भाई चले गए। दोनों डूबने लगे। वहां पर कोई नहीं था, बच्चे डूब गए और उनकी मौत हो गई।

बच्चों की खोज मेंं निकले थे परिवारजन : काफी देर जब बच्चे घर नहीं आए तो परिवारजन बच्चों को ढूंढ़ने निकले तो देखा कि बच्चों के कपड़े व चप्पल नदी किनारे पड़े हैं और बच्चे नहीं हैं। अनहोनी की शंका पर परिवारजन विचलित होकर रोने लगे। देखते ही देखते मौके पर काफी लोग पहुंच गए। कुछ लोग नदी में बच्चों को ढूंढने लगे। तभी नदी एक गड्ढे में दोनों बच्चों के शव मिले। शव मिलते ही कोहराम मच गया। एक ही परिवार के दो सगे भाइयों की अचानक हुई मौत से पूरे गांव में मातम छा गया। मौके पर पहुंचे छेदा चौकी प्रभारी जेपी सिंह ने शवों का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है।

किसान के थे चार बच्चे : अमरेश किसाना हैं उसके चार पुत्र क्रमशः 23 वर्ष को राकेश, 18 वर्ष को निंदर, 14 वर्ष का राज, 12 वर्ष का महेंद्र व 10 वर्ष की एक पुत्री आरती है। जिसमें राज व महेंद्र की डूब कर मौत हो गई।थानाध्यक्ष वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि नदी के गहरे पानी में चले जाने से दोनों भाइयों की मौत हो गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

chat bot
आपका साथी