Accident: रायबरेली में दो बाइक में आमने सामने भीषण टक्‍कर, एक की मौत, दो गंभीर

रायबरेली के लालगंज-फतेहपुर मार्ग पर बाइकों में टक्कर हो गई। इसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को सीएचसी पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। बाकी दो युवकों की हालत गंभीर है।

By Rafiya NazEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 12:14 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 12:14 PM (IST)
Accident: रायबरेली में दो बाइक में आमने सामने भीषण टक्‍कर, एक की मौत, दो गंभीर
रायबरेली में बाइक दुर्घटना में एक की मौत।

रायबरेली, संवादसूत्र। लालगंज-फतेहपुर मार्ग पर बाइकों में टक्कर हो गई। इसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। वही एक युवक की हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना के बाद परिवारजन शोक में है।

लालगंज कोतवाली क्षेत्र के केशव पुरम मजरे गोविंदपुर वलौली गांव निवासी आकाश सोनी अपने मित्र रामप्रताप निवासी बन्नामऊ के साथ रविवार की सुबह घर से किसी काम के लिए निकला था। वही साकेत नगर मजरे आलमपुर निवासी अमनदीप अपने साथी अभिषेक सिंह निवासी पलिया बिरसिंहपुर के साथ बाइक से लालगंज की तरफ आ रहा था। कोतवाली के निकट लालगंज-फतेहपुर मुख्य मार्ग पर आमने-सामने बाइकों के मध्य टक्कर हो गई। इसमें दोनों बाईकों पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची लालगंज पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने आकाश सोनी को मृत घोषित कर दिया। वहीं रामप्रताप को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर दशा में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। अभिषेक सिंह ने बताया कि आकाश की बाइक स्लिप होकर फिसलते हुए आई और उसकी बाइक से टकरा गई थी। मृतक आकाश दो भाई व एक बहन में छोटा था। मृतक के भाई विकास ने बताया कि आकाश ई रिक्शा चलाता था। वह सुबह घर में रिक्शा खड़ा कर अपने दोस्त के साथ किसी काम के लिए निकला था। उसकी मौत की सूचना मिलते ही माता सावित्री समेत परिवार जन का रो रो कर बुरा हाल है।

chat bot
आपका साथी