लखनऊ में मूक-बधिर महिला संग सामूहिक दुष्कर्म, घर छोड़ने का झांसा देकर की वारदात-दो ग‍िरफ्तार

पड़ोस में रहने वाला मोनू कश्यप ने बाइक से घर छोड़ने का झांसा देकर मह‍िला को गौतमपल्ली में रहने वाले अपने दोस्त दीपू कश्यप के कमरे में पर ले गया। वहां दोनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध पर पीटा इसके बाद 1090 चौराहे के पास छोड़कर भाग निकलें।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 09:56 AM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 09:56 AM (IST)
लखनऊ में मूक-बधिर महिला संग सामूहिक दुष्कर्म, घर छोड़ने का झांसा देकर की वारदात-दो ग‍िरफ्तार
गाजीपुर क्षेत्र की घटना, पुलिस ने दोनों आरोपितों को किया गिरफ्तार।

लखनऊ, जेएनएन। गाजीपुर क्षेत्र में एक मूक-बधिर महिला को घर छोड़ने का झांसा देकर बाइक सवार युवक उसे अपने दोस्त के कमरे में ले गया। जहां दोनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध पर पीटा और फिर उसे बदहवाश हालात में 1090 चौराहे के पास छोड़कर भाग निकले। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

एडीसीपी उत्तरी प्राची सिंह ने बताया कि गाजीपुर क्षेत्र में रहने वाली एक मूक बधिर 35 वर्षीय महिला के पति की मौत हो चुकी है। वह मायके में रहती है। बुधवार शाम वह कुछ सामान लेकर बाजार से लौट रही थी। इस बीच पड़ोस में रहने वाला मोनू कश्यप उसे मिला। बाइक से घर छोड़ने का झांसा देकर उसे गौतमपल्ली में रहने वाले अपने दोस्त दीपू कश्यप के कमरे में पर ले गया। वहां दोनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध पर पीटा इसके बाद 1090 चौराहे के पास छोड़कर भाग निकलें। पीड़िता किसी तरह बदहवाश हालत में अपने घर पहुंची। वहां उसने मां से इशारों में सब जानकारी दी। मां ने गाजीपुर थाने पहुंचकर तहरीर देकर गुरुवार को रिपोर्ट दर्ज कराई। इंस्पेक्टर प्रशांत मिश्रा ने बताया कि दोनों आरोपितों को बस्तौली के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है।

दो घरों में लाखों की चोरी 

कृष्णानगर क्षेत्र के न्यू इंद्रपुरी भोला खेड़ा में सिपाही भीम सिंह के घर का ताला तोड़कर लाखों का माल उड़ा ले गए। वहीं, एक निजी कंपनी कर्मी अवनीश के घर से भी चोरों ने लाखों का उड़ाया। न्यू इंद्रपुरी निवासी भीम सिंह सिपाही हैं। वह बीते दिनों चुनाव ड्यूटी में गए थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य गोरखपुर स्थित पैतृक आवास में थे। इस बीच घर का ताला तोड़कर घुसे चोर नकदी समेत लाखों के जेवर उड़ा ले गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस चोरों की तलाश कर रही है। वहीं, भोला खेड़ा निवासी अवनीश निजी कंपनी कर्मी हैं। वह पत्नी को रजनीखंड स्थित मायके में छोड़कर उत्तराखंड गए थे। इस 16 अप्रैल को उनकी पत्नी घर पहुंची तो मुख्य गेट का ताला टूटा पड़ा था। चोर 45 हजार की नकदी और करीब दो लाख की ज्वैलरी उड़ा ले गए। पीड़ित ने घटना की जानकारी कंट्रोल रूम को दी। इसके बाद बुधवार को मामले की रिपोर्ट दर्ज हुई। 

chat bot
आपका साथी