Forest Department Action: प्रतिबंधित जीवों के साथ दुकान मालिक समेत दो गिरफ्तार

Forest Department Action वन विभाग और आशियाना पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई। पेट शॉप से प्रतिबंधित कछुआ व तोता बरामद।

By Divyansh RastogiEdited By: Publish:Wed, 15 Jul 2020 10:25 PM (IST) Updated:Thu, 16 Jul 2020 06:24 AM (IST)
Forest Department Action: प्रतिबंधित जीवों के साथ दुकान मालिक समेत दो गिरफ्तार
Forest Department Action: प्रतिबंधित जीवों के साथ दुकान मालिक समेत दो गिरफ्तार

लखनऊ, जेएनएन। Forest Department Action: वन विभाग और आशियाना थाने की पुलिस ने प्रतिबंधित जीवों की खरीद फरोख्त करने के आरोप में एक दुकान संचालक व उसके साथी को गिरफ्तार किया है। आरोपित पेट शॉप संचालित करते थे। आरोपितों के खिलाफ वन विभाग की ओर से आशियाना थाने में एफआइआर दर्ज की गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

इंस्पेक्टर आशियाना संजय राय के मुताबिक, मंगलवार रात में दिल्ली से वाइल्ड आइ इंडिया की टीम राजधानी पहुंची थी। मुखबिर की सूचना पर वन विभाग के अधिकारियों ने पुलिस के साथ रुचि खंड स्थित नैंसी एक्वेरियम एंड पेट शॉप में छापेमारी की। इस दौरान दुकान संचालक शिवम सक्सेना और उसके साथी राजेश कुमार अग्रवाल को हिरासत में ले लिया गया। आरोपित दुकान और उसके पीछे बने मकान में प्रतिबंधित जीवों को कैद कर रखे थे। छानबीन में आरोपित कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके। इसके बाद दोनों को हिरासत में ले लिया गया।

वन विभाग की टीम ने दुकान से करीब एक कुंतल कोरल्स (समुद्री प्रवाल), पांच प्रतिबंधित कछुए वह एक तोता बरामद किया है। क्षेत्रीय वन अधिकारी सरोजनी नगर केएल गुप्ता व उनकी टीम ने बरामद प्रतिबंधित जीवों को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद दोनों आरोपितों के खिलाफ सरोजनी नगर थाने में वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत एफआइआर दर्ज कराई गई। गौरतलब है कि मंगलवार रात में भी वन विभाग और अमीनाबाद पुलिस की संयुक्त टीम ने अमीनाबाद से प्रतिबंधित जीवों के अवशेष बरामद किए थे और दो आरोपितों को गिरफ्तार किया था।

chat bot
आपका साथी