Raebareli Encounter: मुठभेड़ के बाद दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर पर लगी पुलिस की गोली

रायबरेली के महाराजगंज कोतवाली क्षेत्र मामला। दोनों तरफ से हुई फायरिंग एक बदमाश घायल।

By Divyansh RastogiEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 11:44 PM (IST) Updated:Thu, 09 Jul 2020 07:22 AM (IST)
Raebareli Encounter:  मुठभेड़ के बाद दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर पर लगी पुलिस की गोली
Raebareli Encounter: मुठभेड़ के बाद दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर पर लगी पुलिस की गोली

रायबरेली, जेएनएन। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में बुधवार की रात मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग भी हुई। इसमें एक बदमाश पैरों में गोली लगने से घायल हो गया।  मुठभेड़ में पुलिस का एक जवान बाल-बाल बच गए। 

ये है पूरा मामला 

मामला महाराजगंज कोतवाली क्षेत्र का है। बुधवार की रात पूरे जिले में चार पहिया वाहनों की चेकिंग हो रही थी। बछरावां कस्बे में भी पुलिस वाहनों को रोक-रोक कर चेक कर रही थी। इसी बीच बोलेरो से कुछ संदिग्ध लोग उधर से गुजरे। पुलिस ने रोकना चाहा, लेकिन वह चकमा देकर महाराजगंज की तरफ भाग निकले। इधर से बछरावां पुलिस बदमाशों का पीछा कर रही थी। उधर, बहरवा मोड़ पर महाराजगंज पुलिस कर्मी आते-जाते वाहनों की जांच कर रहे थे। बदमाशों के भागने की सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस अलर्ट हो गई। यहीं, पर बदमाशों और पुलिस के बीच टक्कर हुई।  ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद आखिरकार पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए  दोनों ही बदमाश महाराजगंज क्षेत्र के हैं। एक लालगंज मजरे मोन का रहने वाला रंजीत तो दूसरा लोनार मजरे बघेल का रवि बताया गया। 

chat bot
आपका साथी