Tributes To Kalyan Singh: गृह मंत्री अमित शाह बोले- पिछड़ों ने हित चिंतक गंवाया, शिवराज सिंह चौहान ने कहा- व्यक्ति नहीं संस्था

Tributes To Kalyan Singhनरेन्द्र मोदी सरकार में गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह के साथ ही साथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से कल्याण सिंह के बारे में वार्ता की। भारतीय राजनीति में उनके योगदान पर प्रकाश भी डाला।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Mon, 23 Aug 2021 03:28 PM (IST) Updated:Mon, 23 Aug 2021 03:37 PM (IST)
Tributes To Kalyan Singh: गृह मंत्री अमित शाह बोले- पिछड़ों ने हित चिंतक गंवाया, शिवराज सिंह चौहान ने कहा- व्यक्ति नहीं संस्था
नरेन्द्र मोदी सरकार में गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह-मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की पार्थिव देह का अंतिम दर्शन पाने सोमवार को अलीगढ़ में उनकी जन्मभूमि अतरौली में देश के दिग्गज पधारे। नरेंद्र मोदी सरकार गृह मंत्री अमित शाह, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल तथा भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने उनका अंतिम दर्शन किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार से ही साये की तरह पूर्व सीएम कल्याण सिंह की पार्थिव देह का साथ हैं।

नरेन्द्र मोदी सरकार में गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह के साथ ही साथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से कल्याण सिंह के बारे में वार्ता की। भारतीय राजनीति में उनके योगदान पर प्रकाश भी डाला।

भाजपा को हमेशा खलेगी कल्याण सिंह की कमी : अमित शाह

केंद्र में गृह मंत्री तथा सहकारिता मंत्री अमित शाह कल्याण सिंह की जन्मभूमि अतरौली में थे। इस अवसर पर गृह मंत्री ने कहा कि भाजपा के संस्थापक सदस्य कल्याण सिंह का इस दुनिया से चले जाना भाजपा के लिए बहुत बड़ी क्षति है। उनके जाने के साथ भाजपा ने अपना एक दिग्गज और हमेशा संघर्षरत रहने वाला नेता खोया है। उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह के रूप में भाजपा ने देशभर और विशेषकर उत्तर प्रदेश के दबे-कुचलों और पिछड़ों ने अपना एक हित चिंतक गंवाया है। कल्याण सिंह जी ने श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन व रामभक्तों के लिए सत्ता त्यागने में तनिक भी नहीं सोचा। बाबू जी के रूप में देश और विशेषकर उत्तर प्रदेश के गरीबों व पिछड़ों ने अपना एक हितचिंतक गंवाया है। उनके निधन से राजनीतिक नभ में जो रिक्तता आई है उसका भर पाना मुश्किल है।

गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को पूर्व सीएम कल्याण सिंह (बाबूजी) को श्रद्धा सुमन अॢपत करने के बाद कहा कि राम मंदिर का शिलान्यास हुआ था, उसी दिन मेरी बाबू जी बात हुई थी। उन्होंने कहा था कि मेरे जीवन का लक्ष्य पूरा हो गया। बाबू जी का पूरा जीवन उत्तर प्रदेश के विकास व गरीब लोगों के लिए समॢपत रहा। उन्होंने देश तथा उत्तर प्रदेश को बेहतर दिशा दी। उत्तर प्रदेश के विकास को नई गति देने वाले बाबू जी के जाने से भाजपा में जो जगह खाली हुई है, उसकी लंबे समय तक भरपाई नहीं हो सकती। बाबू जी लंबे समय से सक्रिय राजनीति में न रहतेे हुए भी अपनी पूरी भूमिका रखते थे। देश तथा प्रदेश के युवा भी बाबू जी को आदर्श मानते है। वह हमेशा भाजपा के प्रेणा श्रोत रहेंगे।

बाबू जी के बिना नहीं पूरा हो सकता था राम मंदिर का सपना

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अतरौली में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कल्याण सिंह केवल एक व्यक्ति नहीं थे, वे एक संस्था थे, एक आंदोलन थे। बचपन से ही उनके दिल और दिमाग में गरीब, किसान, पिछड़े और शोषितों के कल्याण की आग प्रकट होती थी।

यह केवल उनके नेतृत्व में नहीं, उनकी कविताओं में भी प्रकट होती थी। उन्होंने कहा कि मुझे अच्छी तरह से याद है कि किसानों का अधिकार पत्र उन्होंने बनाया था। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सामान्य परिवार में जन्म लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक का सफर और उसमें भी अयोध्या में भगवान श्रीरामचंद्र जी की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण हो, यह आदरणीय कल्याण सिंह जी का संकल्प था। बाबूजी के बिना यह संकल्प पूरा नहीं हो सकता था, इसलिए जिस दिन मंदिर का शिलान्यास हो रहा था, उसी दिन बड़े संतोष के भाव से उन्होंने कहा था कि आज मेरे जीवन का लक्ष्य पूरा हो गया। 

chat bot
आपका साथी