लखनऊ : कैसरबाग में ट्रैफिक सिग्नल व्‍यवस्‍था ध्वस्त, अवैध स्टैंड ने रोकी वाहनों की रफ्तार

राजधानी में कैसरबाग चौराहे पर यातायात संचालन के लिए तीन पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। बावजूद इसके यहां दिन भर लोगों को आनंद सिनेमा हाल चौराहे से लेकर गोलागंज तक जाम की जद्दोजहद से गुजरना पड़ता है।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Tue, 24 Nov 2020 05:56 PM (IST) Updated:Tue, 24 Nov 2020 05:56 PM (IST)
लखनऊ : कैसरबाग में ट्रैफिक सिग्नल व्‍यवस्‍था ध्वस्त, अवैध स्टैंड ने रोकी वाहनों की रफ्तार
कैसरबाग आनंद सिनेमा हाल चौराहे से गोलागंज तक दिन भर जाम।

लखनऊ, जेएनएन। कैसरबाग चौराहे के ट्रैफिक सिग्नल कई दिनों से नहीं चल रहे हैं। ऐसे में यातायात संचालन के लिए यहां तीन पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। बावजूद इसके दिन भर लोगों को आनंद सिनेमा हाल चौराहे से लेकर गोलागंज तक जाम की जद्दोजहद से गुजरना पड़ता है। जाम का मुख्य कारण चौराहे पर अवैध रूप से खड़े आटो-टेंपो और ई-रिक्शा हैं। इसके अलावा खुदी पड़ी कोतवाली रोड भी जाम का मुख्य कारण है।

कैसरबाग बस अड्डा चौराहे पर मंगलवार दोपहर करीब चार बजे चारो तरफ से आटो-टेपो और ई-रिक्शा का जमावड़ा है। रोडवेस बस खड़ी हैं। भीषण जाम की स्थित थी। वाहन चालक आगे निकलने की होड़ में एक दूसरे से गाली-गलौज कर रहे थे। तेज हार्न बजाने के कारण ध्वनि प्रदूषण था। यहां ट्रैफिक सिग्नल तो हैं नहीं इसके बावजूद भी यातायात संचालन के लिए एक भी पुलिस कर्मी नहीं था। वहीं, पुलिस कर्मी चौकी में बैठे हुए थे। आनंद सिनेमा हाल चौराहे पर तीन पुलिस कर्मी यातायात संचालन कर रहे हैं। ट्रैफिक सिग्नल बंद पड़े थे। आटो-टेंपो का जमावड़ा है। यहां भी जाम की स्थिति बनी हुई है। ट्रैफिक पुलिस कर्मी ने बताया कि कई दिनों से यहां के सिग्नल काम नहीं कर रहे हैं।

कोतवाली रोड पर खुदी पड़ी सड़क और गिट्टी के ढेर से जाम

कैसरबाग कोतवाली के ठीक बाहर मुख्य मार्ग पर रोड बनाने के लिए कई दिनों से गिट्टी का ढेर लगा हुआ है। पर अभी तक काम नहीं शुरू हो सका है। यहां बस अड्डा चौराहे तक एक लेन खुदी पड़ी है। जिसके कारण पूरी रोड खराब है। वाहनों का संचालन ठीक से नहीं हो पा रहा है। जिससे दिन भर जाम लगा रहता है। एडीसीपी पूर्णेंदु सिंह ने बताया कि ट्रैफिक सिग्नल जल्द ही शुरू होगा। जाम की मुख्य वजह कोतवाली रोड का खराब होना है। 

chat bot
आपका साथी