Traffic Month 2020: यातायात नियम अपनाना है, लखनऊ को स्मार्ट बनाना है ; इन पर विशेष नजर

Traffic Month 2020 शहर में ध्वनि व वायु प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों व गलत लेन में चलने वालों पर होगी सख्ती। सीट बेल्ट और हेलमेट न लगाने वालों के लिए विशेष अभियान दुर्घटना दर दस प्रदिशत कम करना लक्ष्य।

By Divyansh RastogiEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 11:08 AM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 11:08 AM (IST)
Traffic Month 2020: यातायात नियम अपनाना है, लखनऊ को स्मार्ट बनाना है ; इन पर विशेष नजर
Traffic Month 2020:एक नवंबर से शुरू हो रहे यातायात माह में न सिर्फ लोगों को जागरूक किया जाएगा।

लखनऊ, जेएनएन। Traffic Month 2020: यातायात नियम अपनाना है, लखनऊ को स्मार्ट बनाना है... यातायात माह इस स्लोगन के साथ मनाया जाएगा। एक नवंबर से शुरू होने जा रहे यातायात माह में यातायात पुलिस सख्ती से ट्रैफिक नियमों का पालन कराते हुए मार्ग दुर्घटना और उसमें होने वाली मृत्युदर में दस प्रतिशत की कमी और शहर से प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों को हटाने पर जोर होगा। इसके लिए यातायात माह में जागरूकता अभियान के साथ ही यातायात के नियमों का प्रचार प्रसार, सरकारी व गैर सरकारी चालकों को ट्रेनिंग, शहर में यातायात नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ अभियान और शहर में यातायात नियम पालन करने का एक माहौल पैदा करने की कोशिश करेगी। जिससे लोग खुद से यातायात नियम पालन करें, उन्हें टोकने की जरूरत न हो।

एडीसीपी यातायात पूर्णेंदु सिंह ने बताया कि एक नवंबर से शुरू हो रहे यातायात माह में न सिर्फ लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसके लिए लोगों को जागरूक करने के लिए कार्यशाला, नुक्कड़ नाटक किए जाएंगे और नियमों से संबंधित पर्चे बांटे जाएंगे। कोरोना के चलते भीड़ न एकत्र हो और स्कूलों में बच्चों के न होने से सोशल मीडिया का सहारा लिया जाएगा। यातायात माह के दौरान जीवन रक्षा हेलमेट, शीट बेल्ट, प्रदूषण प्रमाणपत्र के साथ ही एकल दिशा व गलत साइड चलने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। जिससे शहर में यातायात नियमों का पालन करने वालों की संख्या बढ़े और एक स्मार्ट सिटी की तरह यहां भी यातायात नियम पालन होने का माहौल बने।

इन पर रहेगी विशेष नजर

धुआं उगलने वाहनों, शहर में अवैध रूप से चल रहे डीजल वाहनों, दो पहिया पर दोनों सवारियों (चार वर्ष से ऊपर) के हेलमेट व तीसरी सवारी, निर्धारित स्पीड से ज्यादा तेज चलने वालों, शीट बेल्ट व वाहन चलाते वक्त शराब व मोबाइल का प्रयोग करने वाले, और एकल दिशा व रॉन्ग साइड में वाहन न चलाने वालों पर।

पिछले यातायात में सख्ती के बाद भी नहीं सुधरे लोग

हम नहीं सुधरेंगे... यातायात नियम पालन करने को लेकर यह लखनऊ के लोगों के लिए कहा जा सकता है। न ही इन्हें चालान का डर है और न ही अपने शरीर की सुरक्षा की चिंता। यातायात माह (नवंबर2019) में यातायात पुलिस ने करीब 75 स्कूलों व 113 चौराहों पर जागरूकता अभियान चलाया। साथ ही नियम तोडने वाले करीब 40 हजार वाहन चालक (बाइक पर पीछे बैठी बिना हेलमेट सवारी समेत) चालान काट 1.50 करोड़ रुयपे जुर्माना वसूला। वहीं 90 वाहनों को सीज भी किया।इसके बाद भी शहर में यातायात कई जगहों पर पटरी पर आता नहीं दिखा।

chat bot
आपका साथी