टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले UP के दस खिलाड़ियों को मिलेंगे दस-दस लाख, पदक जीतने पर होंगे करोड़पति

UP Players in Tokyo Olympic सीएम योगी आदित्यनाथ ओलंपिक खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने में लगे हैं। भारत के सौ खिलाड़ी टोक्यो ओलंपिक में जा रहे हैं। इनमें दस उत्तर प्रदेश से हैं। इस बार उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों की संख्या काफी बढ़ी है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Tue, 13 Jul 2021 06:29 PM (IST) Updated:Tue, 13 Jul 2021 06:31 PM (IST)
टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले UP के दस खिलाड़ियों को मिलेंगे दस-दस लाख, पदक जीतने पर होंगे करोड़पति
त्तर प्रदेश के दसों खिलाड़ियों को दस-दस लाख रुपया की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी।

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खेल तथा खिलाड़ी को प्रोत्साहित करने के लिए बड़ा कदम बढ़ाया है। उत्तर प्रदेश सरकार टोक्यो ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करने जा रहे उत्तर प्रदेश के दसों खिलाड़ियों को दस-दस लाख रुपया की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। इतना ही नहीं जापान के टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने वाले प्रदेश के खिलाड़ी तो करोड़पति बन जाएंगे।

उत्तर प्रदेश सरकार टोक्यो ओलंपिक गेम्स में भाग लेने वाले प्रदेश के हर खिलाड़ी को दस-दस लाख रुपये देगी। इसके साथ ही राज्य सरकार ओलंपिक में होने वाले एकल खेलों में गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को छह करोड़ रुपये, सिल्वर मेडल पाने वाले खिलाड़ी को चार करोड़ रुपये और कांस्य पदक लाने वाले खिलाड़ियों को दो करोड़ रुपये देगी।

सीएम योगी आदित्यनाथ ओलंपिक खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने में लगे हैं। भारत के सौ खिलाड़ी टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने जा रहे हैं। इनमें दस उत्तर प्रदेश से हैं। इस बार उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों की संख्या काफी बढ़ी है। इसी कारण पदक की भी उम्मीद जगी है। जापान में 23 जुलाई से आठ अगस्त तक टोक्यो में ओलंपिक का आयोजन होगा। इस बार के ओलंपिक में प्रदेश से दस खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इसमें सर्वाधिक पांच खिलाड़ी मेरठ के हैं। इसके साथ ही बुलंदशहर के तीन और चंदौली और वाराणसी के एक-एक खिलाड़ी को इसमें देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है। मेरठ की प्रियंका गोस्वामी, अन्नु रानी व सीमा पूनिया (एथलेटिक्स), सौरभ चौधरी (शूटिंग) और वंदपा कटारिया(हॉकी), बुलंदशहर के सतीश कुमार (बॉक्सिंग), अरविंद सिंह (रोइंग) व मेराज अहमद खान (शूटिंग), चंदौली के शिवपाल सिंह (एथलेटिक्स) तथा वाराणसी के ललित उपाध्याय (हाकी) टोक्यो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंग।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टोक्यो में आयोजित होने वाले ओलंपिक को लेकर खिलाड़ियों को बधाई दी है। योगी आदित्यनाथ सरकार खूब खेलो-खूब बढ़ो मिशन को लेकर यूपी में खिलाड़ियों की मदद कर रही है।  

chat bot
आपका साथी