'हम सब मिलकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस के सपनों का भारत बनाएंगे' धर्मेंद्र मलिक

लखनऊ में राष्ट्रीय हिंद समाज पार्टी ने बुधवार को प्रेस क्लब में आजाद हिंद सरकार का 77 वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र मलिक ने कहा कि हम सब मिलकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस के सपनों का भारत बनाएंगे।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Wed, 21 Oct 2020 06:39 PM (IST) Updated:Wed, 21 Oct 2020 06:39 PM (IST)
'हम सब मिलकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस के सपनों का भारत बनाएंगे' धर्मेंद्र मलिक
राष्ट्रीय हिंद समाज पार्टी की ओर से बुधवार को में आजाद हिंद सरकार का 77 वां स्थापना दिवस मनाया गया।

लखनऊ, जेएनएन। राष्ट्रीय हिंद समाज पार्टी की ओर से बुधवार को प्रेस क्लब में आजाद हिंद सरकार का 77 वां स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में 18 प्रदेशों के प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों ने हिस्सा लिया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र मलिक ने कहा कि हम सब मिलकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस के सपनों का भारत बनाएंगे।

राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनीता ठाकुर ने कहा कि वर्तमान समय में चल रही तानाशाही को खत्म कर पार्टी समतामूलक समाज की स्थापना करेगी। राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अरविंद सिंह रावत ने कहा कि बिना शिक्षा के समाज का उद्धार नहीं हो सकता इसलिए पार्टी शिक्षा जैसे अहम मुद्दे पर जोर देगी। प्रदेश प्रभारी ईश्वर चंदेल ने कहा कि हमारी पार्टी भारतवर्ष के लिए एक नया राजनीतिक विकल्प बनकर तैयार हुई है, हम सब मिलकर एक नया भारत बनाएंगे। कार्यक्रम में मीना कोरी, मो. आमीन भट्ट, नवीन गोस्वामी, उमेश रावत, ऋषि पुरोहित, सनी धर्म नायर, विष्णु प्रिया साहू, रंजीत चौधरी, जय प्रसाद, राजपाल सिंगला, गौतम कुमार, हेमलता भारद्वाज, शेख नूर अहमद, विद्या प्रसाद बागी, हरीश तिवारी, बीएल यादव, अशोक विश्वास, राम शंकर, प्रीति राय, दुर्योधन लाल, सहदेव सिंह, नवल किशोर, विनय बाबू, वेद प्रताप सिंह, विनोद पासवान, उत्तम कुमार, अनूप सिंह, अनुपमा सिंह, डॉ. जयपाल सिंह, देव शरण, राजेश वर्मा, वीर बहादुर, उत्तम कुमार, रमेश चंद्र बाल्मीकि, रूद्र शुक्ला, रिपुदमन सिंह, डॉ. अखिलेश कुमार व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी