UP सरकार में जलशक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह आज बाराबंकी दौरे पर, लेंगे बाढ़ बचाव कार्यों जायजा

बाराबंकी सरयू की बाढ़ से बचाव को लेकर प्रशासन अलर्ट। जल शक्ति मंत्री डॉ महेंद्र सिंह मंगलवार की दोपहर में बाराबंकी जिले के सरयू नदी के अलीनगर रानीमऊ तटबंध के समीप हाता तेलवारी गोबरहा कहारनपूरवा में बाढ़ से बचाव कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे।

By Divyansh RastogiEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 12:26 PM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 12:26 PM (IST)
UP सरकार में जलशक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह आज बाराबंकी दौरे पर, लेंगे बाढ़ बचाव कार्यों जायजा
जल शक्ति मंत्री डॉ महेंद्र सिंह बाराबंकी जिले के सरयू नदी के अबाढ़ से बचाव कार्यों का निरीक्षण करेंगे।

बाराबंकी, जेएनएन। सरयू की बाढ़ से बचाव को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है। लगातार बचाव कार्य किए जा रहे हैं। मंगलवार को इसकी तैयारियों का जायजा लेने जलशक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह पहुंच रहे हैं। जारी कार्यक्रम के मुताबिक जल शक्ति मंत्री डॉ महेंद्र सिंह मंगलवार की दोपहर में बाराबंकी जिले के सरयू नदी के अलीनगर रानीमऊ तटबंध के समीप हाता, तेलवारी, गोबरहा, कहारनपूरवा में बाढ़ से बचाव कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। यहां  सिंचाई विभाग की ओर से कराए जा रहे बचाव कार्यों की स्थिति देखेंगे। उनका सुबह 11 बजे लखनऊ स्थित अपने आवास से रवाना होने का कार्यक्रम है। 

अयोध्या के भेलसर हाईवे होते हुए पूरेडलई ब्लाक के हाता पंसारा पहुंचेंगे। यहां पर कटान रोकने के लिए कार्य कराया जा रहा है।उसका निरीक्षण करेंगे। इसके बाद तेलवारी,गोबरहा, कहारनपूरवा में कराए जा रहे इस पर निर्माण की हकीकत देखेंगे। जल शक्ति मंत्री के आने के कार्यक्रम को लेकर सिंचाई विभाग के अधिकारी सुबह से ही पहुंचना शुरू हो गए हैं।

हर साल कहर ढाती है बाढ़: सरयू की बाढ़ से हर वर्ष रामनगर और सिरौली गौसपुर तहसील के करीब सौ गांव प्रभावित होते हैं। कृभ तीन माह तक इन गांवों के लोग बाढ़ से संघर्ष करते हैं। हजारों परिवारों का आशियाना छिन जाता है, जिनके लिए आसरे का अभी तक स्थायी व्यवस्था नहीं हो सकी है।

chat bot
आपका साथी