UP Weather Forecast: होली से पहले फिर बदला मौसम, यूपी के कई स्‍थानों पर आज पड़ सकती हैं बौछारें

UP Weather Forecast पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ-साथ मध्य उत्तर प्रदेश के कई स्थानों में बदली और बारिश की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को मौसम साफ रहेगा। बिहार से लगे जिलों में मौसम साफ रहेगा।

By Divyansh RastogiEdited By: Publish:Tue, 23 Mar 2021 06:00 AM (IST) Updated:Tue, 23 Mar 2021 07:07 AM (IST)
UP Weather Forecast: होली से पहले फिर बदला मौसम, यूपी के कई स्‍थानों पर आज पड़ सकती हैं बौछारें
UP Weather Forecast: पश्चिमी व मध्य उत्तर प्रदेश में बारिश की आशंका, 37 डिग्री के पार पहुंचा तापमान।

लखनऊ, जेएनएन। UP Weather Forecast: मौसम एक बार फिर करवट लेने को तैयार है। पाकिस्तान के पास बने पश्चिमी विक्षोभ और राजस्थान पर कम दबाव के क्षेत्र के चलते उत्तर प्रदेश में होली से ठीक पहले मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ-साथ मध्य उत्तर प्रदेश के कई स्थानों में बदली और बारिश की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को मौसम साफ रहेगा।

सोमवार को मौसम बेहद गर्म हो गया। सुबह से तीखी धूप के चलते अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 37.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। यह रविवार की अपेक्षा दो डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से दो डिग्री अधिक 18.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आलम यह है कि लोग दिन में घर से निकलने में ही भी कतरा रहे हैं।

मौसम केंद्र लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्ता बताते हैं कि पाकिस्तान के पास पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है, वहीं राजस्थान पर कम दबाव का क्षेत्र है। मौसम के इन्हीं दोनों सिस्टम के कारण उत्तर प्रदेश में मौसम में मंगलवार को बदलाव आने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम गर्म हो रहा है। राजस्थान में बने कम दबाव के क्षेत्र का भी प्रभाव है। इसके चलते पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मध्य उत्तर प्रदेश में मंगलवार को कई स्थानों पर बारिश  की आशंका है। हालांकि, बिहार से लगे जिलों में मौसम साफ रहेगा। 

chat bot
आपका साथी