Violence case against CAA in Lucknow: पूर्व IPS और कांग्रेस नेता पर आज हो सकती है कार्रवाई

Violence case against CAA in Lucknow सीएए विरोध प्रदर्शनों में संपत्ति नुकसान पहुंचाने का मामला। पूर्व आइपीएस समेत 57 उपद्रवियों से 1.56 करोड़ वसूली के लिए आरसी जारी।

By Divyansh RastogiEdited By: Publish:Mon, 06 Jul 2020 11:43 AM (IST) Updated:Mon, 06 Jul 2020 11:43 AM (IST)
Violence case against CAA in Lucknow: पूर्व IPS और कांग्रेस नेता पर आज हो सकती है कार्रवाई
Violence case against CAA in Lucknow: पूर्व IPS और कांग्रेस नेता पर आज हो सकती है कार्रवाई

लखनऊ, जेएनएन। Violence case against CAA in Lucknow: नागरिकता संशोधन कानून  (CAA) के विरोध प्रदर्शन के दौरान शहर में तोडफ़ोड़ कर सरकारी और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में आरोपित पूर्व आइपीएस एसआर दारापुरी और कांग्रेसी नेता सदर जाफर पर बकाया नही जमा करने पर प्रशासन सोमवार को दोनों बकायेदारों की संपत्ति सीज करने की कार्रवाई कर सकता है। 

जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश के मुताबिक, कुल 57 के खिलाफ आरोप तय कर वसूली के लिए नोटिस जारी की गई थी। समय खत्म होने के बाद भी आरोपितों ने जुर्माना नहीं जमा कराया। इस पर तहसील से वसूली के लिए आरसी जारी की गयी। दारापुरी और जाफर के खिलाफ हजरतगंज में मुकदमा दर्ज किया गया था और एडीएम पूर्वी की कोर्ट ने जुर्माना निर्धारित किया था।

तहसीलदार शंभूशरण के मुताबिक, सभी आरोपितों की पृथक और संयुक्त देनदारी निर्धारित की गयी है। अगर किसी आरोपित के नाम कोई भी चल या अचल संपत्ति नहीं होगी तो फिर बाकी आरोपितों से वसूली की जाएगी।  नागरिकता संशोधन कानून के विरोध को लेकर 19 दिसम्बर को हिंसा की थी जिसमें कैसरबाग, ठाकुरगंज, हजरतगंज और हसनगंज में डेढ़ सौ से अधिक लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गयी थी। जांच के बाद प्रशासन ने दोषी ठहराते हुए वसूली का आदेश जारी किया था।

कहां कितने आरोपी 

पूर्वी एडीएम कोर्ट- 28 उपद्रवी, वसूली लक्ष्य 6437637 रुपये।  एडीएम पश्चिमी कोर्ट - 16 उपद्रवी, वसूली लक्ष्य 6773900 रुपये और 175000 रुपये।    एडीएम टीजी - 13 उपद्रवी, वसूली लक्ष्य 2176000 रुपये। 

14 पर गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही 

राजधानी की पुलिस ने रविवार को 14 अभियुक्तों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही की है। हसनगंज थाना पुलिस ने 12, मंडियांव व मोहनलालगंज पुलिस ने एक एक अभियुक्त पर यह कार्रवाई की है। 

chat bot
आपका साथी