Corona Vaccination in Lucknow: 18 से 44 आयुवर्ग के लिए रव‍िवार से खुलेगा वैक्सीनेशन का स्लॉट

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. एमके सिंह ने बताया कि इस रविवार से जो लोग रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं वह भी अपना स्लॉट बुक करा सकेंगे। साथ ही नए लोग भी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर स्लॉट अपनी सुविधानुसार बुक कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि इसके लिए प्लान बनाया जा रहा है।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 08:10 PM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 01:41 AM (IST)
Corona Vaccination in Lucknow: 18 से 44 आयुवर्ग के लिए रव‍िवार से खुलेगा वैक्सीनेशन का स्लॉट
आज लखनऊ में आ सकती है वैक्सीन की बड़ी खेप।

लखनऊ, जेएनएन। वैक्सीनेशन के लिए स्लॉट बुकिंग के इंतजार में बैठे 18 से 44 वर्ष की उम्र वाले लोगों की मुश्किलें रविवार से आसान हो सकती हैं। शनिवार तक राजधानी में वैक्सीन की बड़ी खेप आने की संभावना है। इसके बाद रविवार से स्लॉट बुकिंग के लिए खोल दिए जाएंगे। इसके बाद लोग वैक्सीनेशन के लिए बुकिंग करा सकेंगे। हालांकि अभी तक बुकिंग की अधिकतम व न्यूनतम सीमा का निर्धारण नहीं किया गया है। रविवार को ही वैक्सीन की उपलब्धता के आधार पर यह सीमा तय कर दी जाएगी। फिलहाल रोजाना 3200 लोगों का ही रजिस्ट्रेशन हो पा रहा है। इससे वैक्सीनेशन की गति बेहद मंद चल रही है। हजारों लोगों को रजिस्ट्रेशन के बावजूद अभी तक स्लॉट नहीं मिल पाया है। आठ मई तक स्लॉट फुल हो चुके हैं।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. एमके सिंह ने बताया कि इस रविवार से जो लोग रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं वह भी अपना स्लॉट बुक करा सकेंगे। साथ ही नए लोग भी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर स्लॉट अपनी सुविधानुसार बुक कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि इसके लिए प्लान बनाया जा रहा है। अब तक लखनऊ में करीब सवा छह लाख लोगों को पहली व दूसरी डोज लग चुकी है। वहीं 18 से 44 आयुवर्ग के करीब 12 हजार लोगों को ही यह वैक्सीन लग पाई है। इस बार रोजाना वैक्सीनेशन की संख्या 3200 से ऊपर होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी इस बारे में कुछ भी स्पष्ट नहीं है।

शुक्रवार को 12281 को लगा टीका: डा. एमके सिंह के अनुसार शुक्रवार को 12281 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इनमें 18 वर्ष से अधिक उम्र के 2746 को पहली डोज, 256 स्वास्थ्यकर्मियों को पहली व 169 को दूसरी डोज, 45 वर्ष से अधिक के 3039 बीमारों को पहली व 2120 को दूसरी डोज। इसी तरह 60 वर्ष से अधिक उम्र के 1137 बुजुर्गों को पहली व 1972 को दूसरी डोज दी गई। 585 फ्रंटलाइन वर्करों ने पहली व 257 ने दूसरी खुराक ली। इस प्रकार 6953 पुरुषों व 5328 महिलाओं ने वैक्सीन लगवाई। 

chat bot
आपका साथी