UP Weather Forecast: यूपी में धूल भरी आंधी से बदला मौसम, लखनऊ में गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश

UP Weather Forecast उत्तर प्रदेश वासियों को झमाझमा बारिश से गर्मी से राहत पानी से मौसम बदला। मौसम विभाग ने जारी बुलेटिन में जारी किया था अलर्ट। गुरुवार को भी प्रदेश में कुछ स्थानों पर धूल भरी आंधी के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद है।

By Divyansh RastogiEdited By: Publish:Wed, 12 May 2021 08:30 PM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 12:05 AM (IST)
UP Weather Forecast: यूपी में धूल भरी आंधी से बदला मौसम, लखनऊ में गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश
UP Weather Forecast: उत्तर प्रदेश वासियों को झमाझमा बारिश से गर्मी से राहत, पानी से मौसम बदला।

लखनऊ, जेएनएन। UP Weather Forecast: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार शाम करीब 7 बजे तेज हवाओं से अचानक मौसम बदल गया। कहीं हल्की बूंदाबांदी शुरू होते ही दिनभर की तपन को नम मौसम में बदल दिया। बादलों की गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश हुई। हालांकि, शहर के कुछ हिस्सों में बारिश के बादल रूख नहीं कर सके। मौसम में आई नमी ने शहरवासियों को मई की गर्मी में राहत का अहसास कराया। 

मौसम विभाग ने जारी बुलेटिन में बताया कि उत्तर प्रदेश के कुछ शहरों में तेज हवाएं व गरज-चमक के साथ बारिश हुई। इसके साथ ही आगरा, अलीगढ़, हांथरस, एटा, कांसगंज, बदांयू, पीलीभीत, शांहजहांनपुर, बांदा, हमीरपुर, झांसी, ललीतपुर के आसपास के जिलों में 50 से 60 किलोमीटर की रफ्तार से धूल भरी आंधी चली। 

 

pic.twitter.com/2kMcr8vod7

— Meteorological Centre Lucknow (@CentreLucknow) May 12, 2021

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को भी प्रदेश में कुछ स्थानों पर धूल भरी आंधी के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद है। हालांकि, राजधानी में मौसम मुख्यता साफ रहने की संभावना है।  बादलों की आवाजाही हो सकती है। जम्मू कश्मीर पर बने पश्चिमी विक्षोभ के चलते हैं प्रदेश में अगले दो दिन अलग-अलग स्थानों पर गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की आशंका है।

chat bot
आपका साथी