लखनऊ में सफाई केमिकल बेचने के नाम पर टप्पेबाजी, दो मह‍िलाओं के जेवर उड़ाए

खुद को सेल्समैन बताया और बर्तन लोहे के सामान और ज्वैलरी साफ करने के पाउडर के बारे में जानकारी दी। दोनों में से एक ने अंगूठी उतरवाई और सैंपल के तौर पर साफ करके दिखाई। इसके बाद पत्नी के कंगन साफ करने का झांसा दिया।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 01:58 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 01:58 PM (IST)
लखनऊ में सफाई केमिकल बेचने के नाम पर टप्पेबाजी, दो मह‍िलाओं के जेवर उड़ाए
खौलता हुआ पानी एक कटोरी में लाने के लिए कहा और हो गए रफूचक्‍कर।

लखनऊ, जेएनएन। बर्तन साफ करने का पाउडर और टाइल्स साफ करने का केमिकल बेचने के नाम पर टप्पेबाज दो घरों से जेवर उड़ा ले गए। यह घटनाएं वजीरगंज और हसनगंज क्षेत्र में हुईं। दोनों मामलों में मुकदमें दर्ज कर पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।

वजीरगंज बुलंदबाग निवासी विपिन कुमार सरबही ने बताया कि शुक्रवार को वह और उनकी घर पर थीं। इस बीच दो युवक पहुंचे उन्होंने खुद को सेल्समैन बताया और बर्तन, लोहे के सामान और ज्वैलरी साफ करने के पाउडर के बारे में जानकारी दी। दोनों में से एक ने अंगूठी उतरवाई और सैंपल के तौर पर साफ करके दिखाई। इसके बाद पत्नी के कंगन साफ करने का झांसा दिया। पत्नी ने सोने के कंगन उतार कर दे दिए। दोनों ने खौलता हुआ पानी एक कटोरी में लाने के लिए कहा। पत्नी पानी गर्म करने चली गईं। इसके बाद उन्होंने मुझसे पीने के लिए पानी मांगा। विपिन ने बताया कि वह पानी लेने चले गए। पानी लेकर लौटे तब तक टप्पेबाज भाग निकलें। वह अपने साथ जेवर भी ले गए। काफी तलाश के बाद भी उनका कुछ पता न चला। इसके बाद वजीरगंज थाने में पहुंचकर तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

उधर, डालीगंज निवासी धीरेंद्र मिश्रा ने बताया कि उनके माता पिता घर पर अकेले थे। इस बीच दोपहर में दो युवक पहुंचे। उन्होंने टाइल्स बेचने के केमिकल के बारे में जानकारी दी। इसके बाद माता-पिता को विश्वास में लेकर एक घर के अंदर दाखिल हुए। वहां टाइल्स साफ करके दिखाया। इसके बाद ज्वैलरी साफ करने का झांसा दिया। मां ने सोने की चेन लॉकेट के साथ, दो अंगूठी दी। इसके बाद उसने गर्म पानी मंगाया। मां गर्म पानी लेने चली गईं। इस बीच साथी से कुछ सामान लेने का बहाना कर टप्पेबाज भी घर के बाहर चला गया। न लौटने पर तलाश शुरू हुई तो कुछ पता न चला और जेवर उड़ा ले गए। इंस्पेक्टर हसनगंज ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर टप्पेबाजों की तलाश की जा रही है। 

chat bot
आपका साथी