Tragic: गोंडा की बि‍सूही नदी में डूबे तीन किशोर, तलाश में जुटी पुलिस व गोताखोर की टीम

गोंडा में बुधवार को खरगूपुर के भोलाजोत गांव में बिसुही नदी में नहाते समय तीन किशोर डूब गए। इनकी तलाश के लिए पुलिस व गोताखोरों की टीम लगाई गई है। अभी तक डूबे किसी भी किशोर का पता नहीं चल सका है।

By Rafiya NazEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 03:29 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 05:48 PM (IST)
Tragic: गोंडा की बि‍सूही नदी में डूबे तीन किशोर, तलाश में जुटी पुलिस व गोताखोर की टीम
गोंडा में तीन किशोर बिसूही नदी में डूबे।

गोंडा, संवादसूत्र। खरगूपुर के भोलाजोत गांव में बिसुही नदी में बुधवार को नहाते समय तीन किशोर डूब गए। इनकी तलाश के लिए पुलिस व गोताखोरों की टीम लगाई गई है। अभी तक डूबे किसी भी किशोर का पता नहीं चल सका है। वहीं परिवार में घटना से मातम छा गया।

खरगूपुर के पंचरुखी मनोहरजोत गांव के 12 वर्षीय विक्रांत कुमार, छोटेलाल व आनंद कुमार मिश्र बुधवार को घर से राशन लाने के लिए निकले थे। रास्ते में भोलाजोत गांव के पास तीनों किशोर बिसुही नदी में नहाने लगे। एक-एक करके तीनों किशोर नदी में डूब गए। किशोरों को डूबता देख स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने नदी में इनकी तलाश की लेकिन, पता नहीं चल पाया। कुछ ही देर में खरगूपुर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने काफी प्रयास किया लेकिन, अभी तक डूबे किशोरों की खोज नहीं हो पाई है। ऐसे में नवाबगंज से गोताखोरों की टीम बुलाई गई है। एसडीएम सदर सूरज पटेल ने बताया कि पुलिस व प्रशासनिक टीम मौके पर है। डूबे किशोरों की खोज की जा रही है।

परिवारजनों का बुरा हाल: एक ही गांव के तीन किशोरों के डूबने की खबर से भोलाजोत गांव में ग्रामीणों की भीड़ लग गई। परिवारजन का रो-रोकर बुरा हाल है। पूर्व विधायक बैजनाथ दुबे व भाजपा नेता विनोद शुक्ल ने भी पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की।

पहले भी हो चुकीं घटनाएं: इससे पहले खोड़ारे के एक गांव में डूबने से चार बच्चों की मौत हो गई थी। इसके अतिरिक्त दो दिन पूर्व वजीरगंज में एक किशोरी नहाते समय नदी में डूब गई। अभी तक इसका पता नहीं चल सका है।

chat bot
आपका साथी